30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, Jan 23, 2026

राजस्थान में रोडवेज बस स्टैंड व सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में खुलेंगे सरस आउटलेट्स

राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) ने प्रदेशभर में रोडवेज बस स्टैंड, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और चिकित्सा संस्थानों में सरस आउटलेट्स खोलने का निर्णय लिया है।

जयपुर। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) ने प्रदेशभर में रोडवेज बस स्टैंड, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और चिकित्सा संस्थानों में सरस आउटलेट्स खोलने का निर्णय लिया है। जेएलएन मार्ग, सचिवालय और नाहरगढ़ स्थित पडाव रेस्टोरेंट पर हुए सफल प्रयोग के बाद यह फैसला लिया गया है।

आरसीडीएफ की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थान परिसरों में चरणबद्ध तरीके से सरस आउटलेट्स खोले जाएंगे। इसके तहत आरसीडीएफ ने एसएमएस अस्पताल और राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) के साथ एमओयू किया है।


सरस प्लाजा खोला जाएगा

एमओयू के अंतर्गत अस्पताल परिसर में सरस प्लाजा खोला जाएगा, जहां मरीजों, उनके परिजनों, चिकित्सा कर्मियों और अस्पताल स्टाफ को पौष्टिक व सुरक्षित दुग्ध उत्पादों के साथ-साथ दैनिक उपयोग के खाने-पीने का अन्य आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार राज्य के प्रमुख रोडवेज बस स्टैंड और परिवहन केंद्रों पर भी सरस आउटलेट्स खोले जाएंगे, ताकि यात्रियों को दूध व दूध से बने ताजे उत्पाद वाजिब दरों पर आसानी से उपलब्ध हो सकें।आरसीडीएफ की ओर से जल्द ही कई अन्य प्रमुख संस्थानों के साथ भी एमओयू किए जाएंगे।

स्थानीय उत्पादों के उपभोग को बढ़ावा मिलेगा


इस पहल पर पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि इससे एक ओर जहां स्थानीय उत्पादों के उपभोग को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर दुग्ध सहकारिता से जुड़े पशुपालकों को स्थायी बाजार मिलेगा। यह कदम पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को सशक्त करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर राजस्थान की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें