30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, Feb 11, 2024

मुख्यमंत्री ने दी युवाओं को नौकरी की सौगात- कनिष्ठ सहायक के 3,552 पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 3 हजार 552 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। अब इस भर्ती की जल्द ही प्रकि्रया शुरू कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दी युवाओं को नौकरी की सौगात- कनिष्ठ सहायक के 3,552 पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री ने दी युवाओं को नौकरी की सौगात- कनिष्ठ सहायक के 3,552 पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 3 हजार 552 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। इससे युवाओं को रोजगार के उचित अवसर मिल सकेंगे और उनका भविष्य सुरक्षित होगा। इन पदों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2 हजार 788 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 764 पद शामिल हैं। अब इस भर्ती की जल्द ही प्रकि्रया शुरू कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि लेखानुदान (बजट) 2024-25 में राज्य सरकार ने 70 हजार सरकारी नौकरियों पर भर्ती की घोषणा की थी, जिसकी क्रियान्विति पर राज्य सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है। बजट में प्रत्येक संभाग में रोजगार मेलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई हैं। साथ ही, भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाले अकारण विलम्ब को समाप्त करने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वार्षिक भर्ती कलेण्डर जारी करने का भी फैसला लिया गया है।
-

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें