फोटो पत्रिका नेटवर्क
First Woman RAS Officer: टोंक. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आरएएस-2023 का अंतिम जारी परिणाम में टोंक जिले से कई युवाओं का चयन हुआ है। परिणाम जारी होने के बाद चयनितों के घरों में खुशी का माहौल है। बरोनी गांव निवासी लोकेश चौधरी ने दूसरे प्रयास में 178वी रैंक के साथ चयनित होकर माता-पिता व गांव का नाम रोशन किया है। लोकेश के पिता किसान एवं माता गृहिणी है। लोकेश वर्तमान में जिला कोषालय टोंक में सहायक लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत है। सम्पूर्ण शिक्षा सरकारी स्कूल, कॉलेजों से प्राप्त की। पीपलू निवासी जितेन्द्र चोपड़ा ने आरएएस में 43 वीं रेंक प्राप्त की है। जितेन्द्र वर्तमान में सहकारिता विभाग में निरीक्षक पद पर है।
आवां. गांव की पहली आरएएस अफसर बनकर इतिहास रचने वाली होनहार बेटी अंशुमाला स्वर्णकार के गुरुवार शाम को गांव आने पर लोग उसके स्वागत में उमड़ पड़े। बस स्टैंड से लोगों ने उन्हें माला और साफा पहनाकर गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालते हुए घर तक ले गए। इस दौरान गांव की इस होनहार बेटी का जगह जगह लोग स्वागत करते दिखे।
इस बेटी ने भी बड़े बुजुर्गों के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। लोगों से यह भी कहा कि वह आगे चलकर गांव का नाम गौरवान्वित करेगी। गरीब, असहाय समेत हर जरूरतमंद की सेवा करेगी। ज्ञात रहे कि बुधवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट आया था। उसमें आवां की अंशुमाला पुत्री पुरुषोत्तम स्वर्णकार 374 वीं रैंक हासिल कर आजादी के बाद पहली बार गांव की सीधे आरएएस बनी युवती है। उसके चयन की खबर मिलते के बाद परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
निवाई. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापिका स्नेहा मीणा पुत्री चिरंजीलाल मीणा, निवासी रामनगर तहसील निवाई का आरएएस में चयन होने पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई।
Published on:
18 Oct 2025 02:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग