29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, May 23, 2026

Rajasthan Congress : राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव में कांटे की टक्कर, दिल्ली में होगा अंतिम फैसला

Rajasthan Congress : राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव में कांटे की टक्कर है। दिल्ली में अंतिम फैसला होगा। वोटों का अंतर बेहद कम रहने या विवाद की स्थिति में राहुल गांधी अंतिम नाम तय कर सकते हैं।

Chhattisgarh Youth Congress

Chhattisgarh Youth Congress(photo-patrika)

Rajasthan Congress : प्रदेश युवा कांग्रेस की एक माह तक चली चुनावी प्रक्रिया पूरी हो गई। प्रदेशभर में 34.33 लाख युवाओं ने सदस्यता ली, लेकिन इनमें से सदस्यता शुल्क जमा कराने वाले 32.64 लाख युवाओं के वोटों को वैध माना जाएगा। मतदान प्रक्रिया बुधवार को थमी थी, जिसके बाद शुक्रवार शाम तक शुल्क जमा कराने का अंतिम आंकड़ा सामने आया। इस बार प्रदेश अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक के पदों के लिए चुनाव रेकॉर्ड भागीदारी और भारी राजनीतिक सक्रियता के कारण खासे चर्चित रहे। जयपुर से विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ चुके कई युवा नेताओं के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। परिणाम को लेकर सबकी निगाहें दिल्ली पर टिकी हैं।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के लिए सर्वाधिक वोट पाने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिल सकती है। हालांकि वोटों का अंतर बेहद कम रहने या किसी उम्मीदवार पर विवाद की स्थिति बनने पर राहुल गांधी संभावित दावेदारों का साक्षात्कार लेकर अंतिम नाम तय कर सकते हैं। चुनाव प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा और ब्लॉक अध्यक्ष के लिए हुए हैं।

तीन दावेदारों में कड़ी टक्कर

राजस्थान युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया 21 अप्रैल से 20 मई 2026 तक चली। सदस्यता अभियान और ऑनलाइन वोटिंग पूरी हो चुकी है। यह चुनाव काफी चर्चित रहा क्योंकि इसमें सचिन पायलट और अशोक गहलोत गुटों के बीच अप्रत्यक्ष मुकाबला माना जा रहा है। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों में तीन नाम अभिषेक चौधरी, अनिल चोपड़ा और राजकुमार परसवाल प्रमुख हैं।

अभिषेक चौधरी : गहलोत-डोटासरा गुट। जयपुर शहर, सीकर, चूरू, झुंझुनू, उदयपुर आदि क्षेत्रों में मजबूत।
अनिल चोपड़ा : पायलट गुट से करीबी। जयपुर ग्रामीण, दौसा, पाली, अजमेर, बाड़मेर आदि में अच्छी पकड़।
राजकुमार परसवाल : बाद में मजबूत दावेदार बने, शेखावाटी क्षेत्र से। इन्होंने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया।

कुल 24.48 करोड़ रुपए एकत्र हुए

अगर कलेक्शन की बात की जाए तो इस बार सदस्यता शुल्क ₹75 रखा गया था। प्रदेशभर में 34.33 लाख युवाओं ने सदस्यता ली, लेकिन इनमें से सदस्यता शुल्क जमा कराने वाले 32.64 लाख युवाओं के वोटों को वैध माना जाएगा। अगर इनको ₹75 से गुना करते हैं तो कुल 24.48 करोड़ रुपए एकत्र हो जाते हैं। पिछले साल पूरे राज्य में कांग्रेस को कुल 25 करोड़ चंदा मिला था।

विधानसभा चुनाव 2028 के लिए सेमी-फाइनल है यह चुनाव

यह चुनाव 2028 विधानसभा चुनावों के लिए सेमी-फाइनल माना जा रहा है। युवा कांग्रेस के नए नेतृत्व का फैसला संगठन की भविष्य की दिशा तय करेगा। ब्लॉक और जिला स्तर के चुनाव भी साथ चले।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें