31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather : जयपुर में तापमान में बढ़ोतरी से सर्दी के तेवर नरम, बादल छाए, बूंदाबांदी की संभावना

– गुलाबी नगर में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई जयपुर। राजधानी जयपुर में आज मौसम थोड़ा सुस्त नजर आया। आज सवेरे सूर्यदेव के दर्शन भी देर से हुए। वहीं हल्के बादल छाए रहने से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे सर्दी के तेवर थोड़े नरम नजर आए। वहीं मौसम विभाग ने […]

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jan 31, 2026

- गुलाबी नगर में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज मौसम थोड़ा सुस्त नजर आया। आज सवेरे सूर्यदेव के दर्शन भी देर से हुए। वहीं हल्के बादल छाए रहने से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे सर्दी के तेवर थोड़े नरम नजर आए। वहीं मौसम विभाग ने आज जयपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के पूर्वी जिलों, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों के रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे बादल छाए रहे। बूंदाबांदी की संभावना है। गुलाबी नगर में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 ​डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। इसके असर से हल्की बारिश होने की संभावना है।

Story Loader