
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका
Rain And Hailstorm Warning: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। कोटा संभाग में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान करौली में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके साथ ही मौसम विभाग ने आज यानी 22 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जताई है।
वहीं कल यानी 23 जनवरी के लिए बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। जिस कारण मौसम विभाग ने कई जिलों में डबल अलर्ट जारी किया है। जिसमें झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, 40-50 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
11 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड, बीकानेर, डीडवाना-कुचामन और नागौर में मेघगर्जन, वज्रपात, 40-50 KMPH की रफ्तार से तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।
24 जनवरी को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर में घने कोहरे की संभावना जताई है। हालांकि मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
25 जनवरी को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर में घने कोहरे की संभावना जताई है। हालांकि मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
विभाग के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 26-27-28 जनवरी को राजस्थान के उत्तरी व पश्चिमी भागों में सक्रिय होने की संभावना है। जिसके असर से जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों में हल्की बारिश की संभावना है।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Published on:
22 Jan 2026 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
