17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान शिक्षक भर्ती 2022 : एसओजी ने जयपुर से लेकर अंडमान तक की कार्रवाई, 5 इनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार

राजस्थान में डमी अभ्यर्थी बैठाकर नौकरी पाने के मामले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की है। देश के 6 जगहों पर छापेमारी कर 5 इनामी डमी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन एमबीबीएस छात्र और दो शिक्षक पकड़े गए हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Feb 17, 2026

sog action

प्रतीकात्मक तस्वीर -पत्रिका

जयपुर। माध्यमिक शिक्षा द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती प्रतियोगी परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर चयन प्राप्त करने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। एसओजी ने अंडमान (पोर्ट ब्लेयर), कोलकाता, जालौर, कोटा और जयपुर सहित छह स्थानों पर एक साथ दबिश देकर 10-10 हजार रुपए के इनामी पांच डमी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया है।

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तीन एमबीबीएस छात्र और दो राजकीय शिक्षक शामिल हैं, जबकि एक संदिग्ध एमबीबीएस छात्र को हिरासत में लेकर जयपुर लाया जा रहा है।

विशेष सॉफ्टवेयर से हुई पहचान

डीआइजी परिस देशमुख ने बताया कि सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान तथा विज्ञान विषय की परीक्षा 24 दिसंबर 2022 को आयोजित हुई थी। सामान्य ज्ञान व शैक्षिक मनोविज्ञान का प्रश्न पत्र लीक होने पर यह परीक्षा पुनः 29 जनवरी 2023 को आयोजित की गई थी। विशेष सॉफ्टवेयर विकसित कर परीक्षार्थियों के फोटो का मिलान किया गया। फोटो मैचिंग व डिजिटल डेटा के आधार पर पहचान सुनिश्चित की गई। अनुसंधान अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश शर्मा ने मुखबिर तंत्र के जरिये आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें पकड़ा।

पकड़े गए डमी अभ्यर्थी

महेश कुमार बिश्नोई (एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष, जयपुर) निवासी कोडका, जालौर: आरोपी ने मूल अभ्यर्थी दिनेश कुमार गोदारा (निवासी पमाणा, जालौर) की जगह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिरणमगरी सेक्टर-11, उदयपुर में विज्ञान विषय की परीक्षा दी थी। सौदा तीन लाख रुपए में हुआ था।

महिपाल बिश्नोई (एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष, कोटा) निवासी जालोडा, फलोदी: आरोपी ने मूल अभ्यर्थी सुरतराम मीणा (निवासी बरनाला, सवाई माधोपुर) की जगह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी, कोटा में विज्ञान विषय की परीक्षा दी थी। सौदा पांच लाख रुपए में हुआ था।

सही राम (एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष, पोर्ट ब्लेयर) निवासी टांपी, जालौर: आरोपी ने मूल अभ्यर्थी दिनेश कुमार (निवासी सांचौर, जालौर) की जगह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरजपोल, उदयपुर में विज्ञान विषय की परीक्षा दी थी। सौदा तीन लाख रुपए में हुआ था।

हनुमाना राम (राजकीय अध्यापक) निवासी वाडानया, जालौर: आरोपी ने फरार मूल अभ्यर्थी अशोक कुमार बिश्नोई (निवासी धोरीमन्ना, बाड़मेर) की जगह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दीगरी, जोधपुर में सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान की परीक्षा दी थी। सौदा पांच लाख रुपए में हुआ था।

निवास कुराडा (राजकीय अध्यापक) निवासी अरणाय, जालौर: आरोपी ने फरार मूल अभ्यर्थी मनोहर सिंह बिश्नोई (निवासी करावड़ी, जालौर) के स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शोभागपुरा, उदयपुर में सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान की परीक्षा दी थी। सौदा पांच लाख रुपए में हुआ था।

प्रिंस (संदिग्ध, एमबीबीएस छात्र, कोलकाता): आरोपी को हिरासत में लेकर जयपुर लाया जा रहा है। प्रिंस ने मूल अभ्यर्थी मनोहर सिंह बिश्नोई (निवासी करावड़ी, जालौर) के स्थान पर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सविना खेड़ा, उदयपुर में विज्ञान विषय की परीक्षा दी थी।

प्रकरण में अब तक कुल गिरफ्तारियां

  • 12 मूल अभ्यर्थी
  • 09 डमी परीक्षार्थी
  • 05 दलाल

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग