29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, Apr 05, 2026

Rajasthan REET Scam: रीट परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, डमी कैंडिडेट बैठाकर पाई सरकारी नौकरी; 30 शिक्षकों पर FIR

REET Exam Scam: रीट से जुड़ा नया घोटाला सामने आया है। डमी अभ्यर्थियों के जरिए परीक्षा पास कर शिक्षक बने 30 अभ्यर्थियों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।

Rajasthan SOG-1

एसओजी ने रीट परीक्षा से जुड़े बड़े घोटाले का किया खुलासा। पत्रिका फाइल फोटो

REET Scam: जयपुर। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 (रीट) से जुड़ा घोटाला सामने आया है। स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने डमी अभ्यर्थियों के जरिए परीक्षा पास कर शिक्षक बने 30 अभ्यर्थियों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।

एसओजी थाना जयपुर में शुक्रवार को दो एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468, 120बी और राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2022 की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

30 शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने कहा कि अभ्यर्थियों ने जो आवेदन पत्र भरे थे, बायोमेट्रिक से मिलान करवाने पर अलग-अलग पाए गए। जिसके बाद गड़बड़ी करने वालों को नामजद कर करीब 30 शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इन सभी 30 शिक्षकों के खिलाफ डमी अभ्यर्थियों के जरिए परीक्षा दिलवाने के पर्याप्त सबूत मिले हैं।

25 फरवरी 2023 को आयोजित हुई थी परीक्षा

मामला प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल प्रथम एवं द्वितीय) सीधी भर्ती परीक्षा-2022, जिसकी 25 फरवरी 2023 को आयोजित हुई थी। उससे जुड़ा हुआ है। जांच में सामने आया कि कुल 30 अभ्यर्थियों ने डमी कैंडिडेट की मदद से परीक्षा पास की और सरकारी नौकरी हासिल की।

किसी बड़े संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है मामला

एसओजी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला किसी बड़े संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जो पैसों के बदले अभ्यर्थियों को डमी कैंडिडेट उपलब्ध कराता था। फिलहाल एसओजी ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों व नेटवर्क की भूमिका खंगाली जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें