1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में बिजली बिल जीरो करने का गजब उपाय, एक बार में खर्च करने होंगे ढाई लाख, इसके बाद हमेशा फ्री

राजस्थान में बिजली बिल से राहत पाने का अनोखा तरीका सामने आया है। करीब ढाई लाख रुपए खर्च कर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने पर उपभोक्ता वर्षों तक मुफ्त बिजली का लाभ ले सकते हैं।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Mar 01, 2026

PM Surya Ghar Yojana

PM Surya Ghar Yojana (Patrika File Photo)

PM Surya Ghar Yojana: क्या आप भी हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल से परेशान हैं? केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना मध्यम और कम आय वाले परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अजमेर दौरे के दौरान इस योजना की सफलता का जिक्र करते हुए बताया कि अकेले राजस्थान में 1.25 लाख से अधिक परिवार इस मुहिम से जुड़ चुके हैं। सबसे खास बात यह है कि कई घरों का बिजली बिल अब शून्य हो गया है।

क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना?

फरवरी 2024 में शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के एक करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इसके तहत छतों पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं, जिससे न केवल बिजली का बिल कम होता है, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड को बेचकर कमाई भी की जा सकती है।

ये रहा सब्सिडी का गणित, कितना होगा फायदा?

सरकार इस योजना को बढ़ावा देने के लिए भारी सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेज रही है। सब्सिडी की राशि आपके द्वारा लगवाए गए सोलर प्लांट की क्षमता पर निर्भर करती है।

सोलर सिस्टम क्षमता-मिलने वाली सब्सिडी-अनुमानित उत्पादन (प्रति महीने)

  • 1 किलोवाट (1kW)-30,000-100 यूनिट
  • 2 किलोवाट (2kW)-60,000-200 यूनिट
  • 3 किलोवाट या अधिक-78,000 (अधिकतम)-300+ यूनिट

पीएम सूर्य घर योजना में कितना खर्च आएगा?

पीएम सूर्य घर योजना में कुल खर्च सिस्टम के साइज पर निर्भर करता है। लेकिन सरकार तीन किलोवाट तक के सिस्टम पर अधिकतम 78,000 रुपए तक की सब्सिडी देती है, जिससे आपको केवल शुरुआती लागत का एक हिस्सा ही वहन करना होता है और बाकी सब्सिडी के रूप में वापस मिल जाती है।

जैसे 1kW पर 30,000 और 3kW पर 78,000 तक की सब्सिडी मिलती है। कुल लागत 3.5 लाख तक जा सकती है। लेकिन सब्सिडी के बाद यह काफी कम हो जाती है, जिससे बिजली बिल खत्म हो जाता है और आप हर महीने 2500 तक की बचत कर सकते हैं।

बचत का मंत्र

यदि आप 3kW का सिस्टम लगवाते हैं, तो 78,000 की सब्सिडी के बाद लागत काफी कम हो जाती है। ऊर्जा विशेषज्ञों के अनुसार, एक परिवार इससे हर महीने 2,500 तक की बचत कर सकता है।

कैसे काम करती है यह योजना?

यह योजना पूरी तरह 'डिमांड आधारित' है। यदि आपके पास बिजली कंपनी का वैध कनेक्शन है तो आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। यह सिस्टम सूर्य की रोशनी से बिजली पैदा करता है, जिससे आपकी घरेलू जरूरतें पूरी होती हैं। दिन के समय पैदा हुई अतिरिक्त बिजली सरकारी ग्रिड में चली जाती है, जिससे आपका नेट बिल शून्य हो जाता है।

आवेदन कैसे करें?

  • अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाकर अपना बिजली बिल जीरो करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • 'Apply for Rooftop Solar' पर क्लिक करें और अपना राज्य, बिजली वितरण कंपनी और उपभोक्ता खाता नंबर दर्ज करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर पोर्टल पर रजिस्टर करें।
  • प्राप्त OTP के जरिए लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई जानकारी (नाम, पता, छत का एरिया आदि) भरें।
  • आपकी जानकारी वेरिफाई होने के बाद आपको अपनी संबंधित बिजली कंपनी से इंस्टॉलेशन की मंजूरी मिल जाएगी।
  • इंस्टॉलेशन और नेट-मीटरिंग के बाद, सब्सिडी की राशि सीधे आपके बैंक खाते में क्रेडिट कर दी जाएगी।

बचत भी और पर्यावरण की सुरक्षा भी

पीएम सूर्य घर योजना न केवल आपकी जेब का बोझ हल्का कर रही है, बल्कि भारत को स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में भी आगे बढ़ा रही है। दिसंबर 2025 तक सरकार ने हजारों करोड़ रुपए की सब्सिडी बांटने का लक्ष्य रखा है। अगर आप भी मुफ्त बिजली का आनंद लेना चाहते हैं, तो आज ही आवेदन करें।