29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, Apr 25, 2026

Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 5.49 लाख वोटर्स के नाम कटे, 2.27 लाख नए जुड़े

Nikay Chunav: राजस्थान में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। नई सूची में 2.27 लाख नए वोटर्स जुड़े हैं, जबकि 5.49 लाख वोटर्स के नाम काटे गए हैं। ऐसे में 3.22 लाख वोटर्स कम हो गए हैं।

Rajasthan-SIR-Voter-List-3

मतदाता लिस्ट। (फाइल फोटो- पत्रिका)

जयपुर। राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है, जिसमें व्यापक संशोधन के बाद प्रदेशभर के मतदाताओं के आंकड़ों में उल्लेखनीय बदलाव सामने आया है। इस बार शुद्धिकरण प्रक्रिया के चलते बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या घटकर लगभग 1.10 करोड़ रह गई है।

जयपुर सहित राज्य के 195 शहरी निकायों के लिए जारी इस सूची के अनुसार, अगर वर्तमान स्थिति में चुनाव कराए जाएं तो जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 24 लाख 18 हजार 272 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि राजधानी में चुनावी माहौल कितना व्यापक और प्रतिस्पर्धी रहने वाला है।

जयपुर में 12.56 लाख पुरुष मतदाता

लैंगिक आधार पर देखें तो जयपुर की मतदाता सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 12 लाख 56 हजार 325 है, जबकि महिला मतदाता 11 लाख 61 हजार 856 हैं। इसके अलावा 91 ट्रांसजेंडर मतदाता भी इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा होंगे। जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्डों में ये मतदाता स्थानीय सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाएंगे।

इन वार्डों में सबसे ज्यादा वोटर्स

वार्ड स्तर पर मतदाताओं की संख्या में भी बड़ा अंतर देखने को मिला है। वार्ड संख्या 26 सबसे बड़ा वार्ड बनकर उभरा है, जहां 30,103 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं, वार्ड संख्या 93 सबसे छोटा वार्ड है, जहां केवल 4,810 वोटर्स हैं। आंकड़ों के अनुसार 29 वार्ड ऐसे हैं जहां मतदाताओं की संख्या 20 हजार से अधिक है, जबकि 8 वार्ड- 30, 31, 93, 102, 121, 131, 144 और 150 में यह संख्या 10 हजार से भी कम है।

3.22 लाख वोटर्स हुए कम

प्रदेश स्तर पर भी मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। 20 फरवरी 2026 को जारी प्रारंभिक सूची में जहां कुल मतदाता संख्या 1.13 करोड़ से अधिक थी, वहीं अंतिम सूची में यह घटकर 1,10,07,876 रह गई है। इस दौरान 2.27 लाख नए मतदाताओं को जोड़ा गया, लेकिन 5.49 लाख नाम हटाए गए, जिसके चलते कुल 3,22,037 मतदाता सूची से बाहर हो गए।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें