
आइएमडी जयपुर, फोटो पत्रिका
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कार्तिक मास में अब सर्दी धीमी रफ्तार से बढ़ने लगी है। राजधानी जयपुर में पिछले तीन साल बाद अक्टूबर माह में बीती रात सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में बने कम वायुदाब क्षेत्र के असर से प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी जिलों में फिर से मौसम ने करवट ली है।
बारां के छबड़ा में हल्की बारिश दर्ज की गई तो शेखावाटी अंचल में रात के तापमान में गिरावट से रात में ठिठुरन वाली सर्दी का असर महसूस होने लगा है। सीकर में आज 13.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जो मैदानी इलाकों में सबसे कम रहा है।
बंगाल की खाड़ी में कम निम्न वायुदाब क्षेत्र के साथ ही दक्षिण पूर्वी हवाएं तेज रफ्तार से चल रही हैं। जिसके कारण हवा में नमी बढ़ने से बारां और आसपास के भागों में शनिवार को हल्की बौछारें गिरने की संभावना है।
बारां के छबड़ा में शनिवार को 9 मिमी बारिश दर्ज हुई। दूसरी तरफ पूर्वी पाकिस्तान की तरफ से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने का पूर्वानुमान है जिसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तर पश्चिम के कुछ भागों में भी छिटपुट बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
राजधानी जयपुर में बीती रात इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अक्टूबर के महीने में ही पारे में तेजी से हो रही गिरावट से आगामी महीनों में जयपुर समेत कई शहरों में इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने 26,27,28 अक्टूबर को कई शहरों में बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है।
प्रदेश में रात के तापमान में हो रही गिरावट से सर्दी धीमी रफ्तार से बढ़ रही है। बीती रात प्रदेश के 12 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ है। हालांकि अब भी जयपुर समेत अधिकांश शहरों में दिन में पारा औसत से ज्यादा रहने से रात के तापमान में गिरावट के बाद भी सर्दी की रंगत अभी कम है। फिलहाल सुबह शाम में गुलाबी सर्दी का असर लोगों को महसूस हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, जोधपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर, उदयपुर और कोटा जिले में शनिवार को बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। बादल छाए रहने पर दिन में पारा सामान्य या उससे अधिक दर्ज होने और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
| वर्ष | अधिकतम तापमान (°C) | तिथि | न्यूनतम तापमान (°C) | तिथि | वर्षा (मि.मी.) | तिथि |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 2024 | 38.0 | 2.10.2024 | 20.7 | 16.10.2024 | 0.0 | — |
| 2023 | 36.6 | 06.10.2023 | 18.4 | 27.10.2023 | 1.6 | 19.10.2023 |
| 2022 | 38.0 | 11.10.2022 | 17.3 | 24.10.2022 | 0.0 | 03.10.2022 |
| 2021 | 37.0 | 10.10.2021 | 15.2 | 30.10.2021 | 28.9 | 02.10.2021 |
| 2020 | 38.1 | 7.10.2020 | 17.7 | 27.10.2020 | 0.0 | — |
| 2019 | 35.4 | 13.10.2019 | 11.7 | 27.10.2019 | 26.0 | 04.10.2019 |
| 2018 | 37.3 | 15.10.2018 | 17.4 | 29.10.2018 | 0.0 | 24.10.2018 |
| 2017 | 39.2 | 15.10.2017 | 17.5 | 30.10.2017 | 0.2 | 24.10.2017 |
| 2016 | 37.0 | 6.10.2016 | 13.9 | 29.10.2016 | 0.0 | — |
| 2015 | 39.6 | 4.10.2015 | 12.6 | 29.10.2015 | 21.7 | 26.10.2015 |
| सर्वकालिक रिकॉर्ड | 40.0 (4.10.1899) | — | 11.1 (30.10.1934) | — | 114.3 मि.मी. (14.10.1924) | — |
Updated on:
25 Oct 2025 04:25 pm
Published on:
25 Oct 2025 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग

