
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट सत्र के दौरान गुलाबी नगरी के निवासियों को विकास का 'मेगा गिफ्ट' दिया है। विधानसभा में हुई इन घोषणाओं में सबसे महत्वपूर्ण जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण का काम शुरू करना और द्रव्यवती नदी पर 36 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड की योजना है। इसके साथ ही युवाओं के लिए ग्लोबल स्किल सेंटर और पत्रकारों के लिए आवासीय योजना का ऐलान कर मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को साधने का प्रयास किया है।
जयपुर वासियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि जयपुर मेट्रो के द्वितीय चरण का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।
जयपुर के ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने एक 'इंजीनियरिंग मास्टरस्ट्रोक' का ऐलान किया है। द्रव्यवती नदी के किनारे-किनारे 36 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय लिया गया है।
युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए जयपुर में 450 करोड़ रुपये की लागत से एक विश्वस्तरीय स्किल सेंटर खोला जाएगा।
मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी पत्रकारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके लिए विशेष आवासीय योजना की घोषणा की है।
Published on:
28 Feb 2026 10:17 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
