28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Kisan Yojana: क्या होली से पहले आ जाएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट

PM Kisan Yojana 22nd Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को अभी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। फरवरी समाप्त होने के बाद भी किस्त जारी नहीं होने से अब होली के बाद तारीख घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
PM Kisan 22nd Installment Date, PM Kisan Samman Nidhi 2026 Update, PM Kisan Next Payment Status, PM Kisan 2000 Installment News, PM Kisan DBT Transfer Update, PM Kisan Holi Payment News, Farmers Scheme Latest Update India, PM Kisan Beneficiary List Check, PM Kisan Payment Delay News, PM Kisan Official Announcement Update

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। फाइल फोटो- पत्रिका

PM Kisan Yojana: राजस्थान के किसानों की नजरें एक बार फिर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त पर टिकी हैं। फरवरी खत्म होने के बावजूद 22वीं किस्त जारी नहीं होने से किसानों में उत्सुकता और इंतजार दोनों बढ़ गए हैं, वहीं होली से पहले राहत मिलने की उम्मीद अब कम होती दिख रही है।

मिलते हैं इतने रुपए

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है। पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी, जिसका लाभ देशभर के करीब 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिला था। इसके बाद से किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

अभी आधिकारिक घोषणा नहीं

फरवरी में चार महीने की अवधि पूरी होने के कारण यह उम्मीद जताई जा रही थी कि इसी महीने 22वीं किस्त जारी हो जाएगी। हालांकि 28 फरवरी तक भी सरकार की ओर से किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। महीने के आखिरी दिन बैंक अवकाश होने और लगातार पड़ रही छुट्टियों के कारण भी किस्त जारी होने की संभावना कमजोर मानी जा रही है।

आने वाले दिनों में भी बैंकिंग अवकाश का सिलसिला जारी है। एक मार्च को रविवार, इसके बाद कुछ राज्यों में क्षेत्रीय अवकाश और फिर होली के सार्वजनिक अवकाश के चलते बैंकिंग कार्य प्रभावित रहेगा। ऐसे में होली से पहले 22वीं किस्त किसानों के खातों में पहुंचने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। सबसे अहम बात यह है कि केंद्र सरकार ने अभी तक 22वीं किस्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बिना पूर्व सूचना और प्रशासनिक तैयारी के इतनी बड़ी राशि का ट्रांसफर किया जाना संभव नहीं माना जाता।