
T20 World Cup Final Special Train (Patrika File Photo)
T-20 World Cup Final Special Train: आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होनी है। वर्ल्ड कप फाइनल के रोमांच को देखते हुए भारतीय रेलवे ने क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा तोहफा दिया है।
फाइनल मैच के चलते दिल्ली और जयपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट्स के टिकट आसमान छू रहे हैं और नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। इसी किल्लत को दूर करने के लिए उत्तर रेलवे ने आज रात नई दिल्ली से साबरमती के लिए एक स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का बड़ा फैसला किया है।
अहमदाबाद में होने वाले इस महामुकाबले के लिए देशभर से फैंस पहुंच रहे हैं। डिमांड बढ़ने के कारण दिल्ली-अहमदाबाद रूट पर हवाई किराया 15,000 से 25,000 रुपए तक पहुंच गया है।
ऐसे में रेलवे की यह स्पेशल ट्रेन मिडिल क्लास क्रिकेट फैंस के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 19 कोच वाली इस पूरी तरह आरक्षित ट्रेन में यात्रियों को कंफर्टेबल सफर की सुविधा मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 04062 (नई दिल्ली-साबरमती स्पेशल) आज रात रवाना होगी। इसकी पूरी समय-सारणी इस प्रकार है।
प्रस्थान (नई दिल्ली): आज शनिवार रात 11:45 बजे।
प्रमुख ठहराव: यह ट्रेन नई दिल्ली से चलकर दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर होते हुए साबरमती पहुंचेगी।
आगमन (साबरमती): कल रविवार दोपहर 02:30 बजे (मैच शुरू होने से पहले)।
कोच की स्थिति: इस विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच हैं, जिनमें 3rd AC और 2nd AC की सुविधा उपलब्ध है।
जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह ट्रेन सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। चूंकि जयपुर से अहमदाबाद के लिए बस और फ्लाइट के विकल्प सीमित और महंगे हो चुके हैं। ऐसे में दिल्ली से चलकर जयपुर होकर जाने वाली यह ट्रेन हजारों फैंस को स्टेडियम तक पहुंचाने का जरिया बनेगी।
यात्री इस ट्रेन के लिए IRCTC की वेबसाइट या रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं। चूंकि यह स्पेशल ट्रेन मैच के दबाव को कम करने के लिए चलाई जा रही है, इसलिए सलाह दी जाती है कि यात्री जल्द से जल्द अपनी सीट सुरक्षित कर लें।
Published on:
07 Mar 2026 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
