15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IAS Officers Declare Assets : राजस्थान के 281 आइएएस ने सम्पति का ब्यौरा किया सार्वजनिक, जानें किस के पास है कितनी प्रॉपर्टी

IAS Officers Declare Assets : राजस्थान के 281 आइएएस ने अपनी सम्पति का ब्योरा दे दिया है। राजस्थान में 20 साल से अधिक पुराने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में अम्बरीश कुमार 20.62 करोड़ से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे ऊपर हैं। जानें किस के पास है कितनी प्रॉपर्टी।

4 min read
Google source verification
Rajasthan 281 IAS officers declared their assets Know how much property each official owns

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास व सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो पत्रिका + AI

IAS Officers Declare Assets : राजस्थान में 20 साल से अधिक पुराने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में अम्बरीश कुमार 20.62 करोड़ से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे ऊपर हैं। हालांकि प्रमुख सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों में संपत्ति के मामले में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल 11.56 करोड़ से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे ऊपर है, जबकि मुख्य सचिव वी श्रीनिवास 10.30 लाख की संपत्ति के साथ इस सूची में सबसे नीचे है।

केंद्र सरकार ने हाल ही देशभर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की 31 दिसंबर 2025 तक की अचल संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया है, जिसमें प्रदेश के 281 अधिकारी शामिल हैं।

प्रदेश के शीर्ष 23 आइएएस अधिकारियों की अचल संपत्ति की वार्षिक विवरणी की पडताल की गई, जिसमें सामने आया कि मुख्य सचिव वी श्रीनिवास व राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण के चेयरमैन विकास सीताराम भाले को छोड़कर अधिकांश अधिकारी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। श्रीनिवास व भाले की संपत्ति का मूल्य लाखों में बताया गया है। हालांकि अधिकांश अधिकारी अपनी संपत्ति से सालाना जो कमाई कर रहे हैं, वह लाखों में है।

किस अधिकारी के पास कितनी सम्पति

वी. श्रीनिवास (1989 बैच)
मुख्य सचिव, राजस्थान
संपत्ति: सिकंदराबाद में मकान, हैदराबाद में फ्लैट
खरीद लागत: 10.30 लाख (1991–92)
वर्तमान मूल्य: अंकित नहीं
संपत्ति से वार्षिक आय: हैदराबाद फ्लैट से 4 लाख रुपए वार्षिक।
संयुक्त स्वामित्व : संपत्ति बेटी के नाम भी है

सुधांश पंत (1991 बैच)
केंद्रीय सचिव, राजस्थान
संपत्ति: नैनीताल (उत्तराखंड) में पैतृक मकान, जयपुर में प्लॉट, कृषि भूमि, गुरुग्राम में फ्लैट
खरीद मूल्य : 4.03 करोड़
वर्तमान मूल्य : अंकित नहीं
वार्षिक आय : 31.60 लाख (किराए से)

शिखर अग्रवाल (1993 बैच)
अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्थान
संपत्ति: उदयपुर, जयपुर, अलवर में प्लॉट, फार्महाउस, होटल और रिसॉर्ट में 14 यूनिट्स
वर्तमान मूल्य: 11.56 करोड़ रुपए
वार्षिक आय: 88 लाख (होटल/रिसॉर्ट व दुकानों से)
संयुक्त स्वामित्व: पत्नी डॉ. प्रशाखा माथुर

अखिल-अर्पणा अरोड़ा (1993 बैच)
अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्थान
संपत्ति: जयपुर में प्लॉट, फ्लैट और मकान, गुरुग्राम में फ्लैट
वर्तमान मूल्य: दो सम्पत्तियों का मूल्य 1.44 करोड़, बाकी 'डीएलसी दर।

वैभव गालरिया (प्रमुख सचिव, वित्त विभाग)
संपत्ति: जयपुर, भीलवाड़ा और पाली में मकान, फ्लैट व प्लॉट
वर्तमान मूल्य : 9.68 करोड़
वार्षिक आय : 32 लाख रुपए (दो फ्लैट से)

तन्मय कुमार (1993 बैच, केंद्रीय सचिव)
संपत्ति: जयपुर में प्लॉट, फ्लैट (₹5 लाख लागत, पत्नी के साथ संयुक्त)
खरीद मूल्य : 1.35 करोड़ रुपए
वार्षिक आय : 7.5 लाख

IAS Officers Declare Assets : किराए से लाखों की कमाई

केंद्र सरकार की ओर से सार्वजनिक की गई भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की संपत्ति के वार्षिक विवरण से खुलासा हुआ है कि अधिकांश शीर्ष अधिकारियों को अपनी जायदाद से सालाना लाखों रुपए की आय हो रही है। प्रदेश के अधिकांश आइएएस अधिकारियों की सम्पत्ति करोड़ों में है। अफसरों ने संपत्ति विवरण की औपचारिकता पूरी करने के लिए जानकारी तो दी है, लेकिन कई अधिकारियों ने संपत्ति का खरीद मूल्य नहीं दिया तो कई ने वर्तमान मूल्य के कॉलम में डीएलसी दर के अनुसार लिख दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी ऑनलाइन केंद्र सरकार को दी थी। * मूल्य व आय रुपए में

1- प्रवीण गुप्ता (1995 बैच, अतिरिक्त मुख्य सचिव, पीडब्ल्यूडी)
संपत्ति: राजस्थान और हरियाणा में फ्लैट
खरीद मूल्य : 34 लाख
वर्तमान मूल्य: 1.50 करोड़ रुपए
वार्षिक आय: 4.80 लाख (किराया)

2- अश्विनी भगत (1995 बैच, एसीएस)
संपत्ति: शिव ऑफिसर्स कॉलोनी, करणी कृपा होम्स, त्रिंबक अपार्टमेंट्स में फ्लैट
वर्तमान मूल्य: 2.85 करोड
वार्षिक आय: 8 लाख (फ्लैट्स किराया)
संयुक्त स्वामित्व: पत्नी नीतू भगत

3- भवानी सिंह देथा (1999 बैच, प्रमुख सचिव)
संपत्ति: जोधपुर में पैतृक मकान, बाड़मेर में 40 बीघा कृषि भूमि, जयपुर में फार्महाउस, प्लॉट
वर्तमान मूल्य: 1.65 करोड़
वार्षिक आय: 2.5 लाख (सोलर प्लांट लीज से)

4- देबाशीष पृष्टि (2000 बैच, प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग)
संपत्ति: ओडिशा में कृषि भूमि व भवन, जयपुर में नेवटा में प्लॉट और प्रतापनगर में फ्लैट
वर्तमान मूल्य: 2.79 करोड़
वार्षिक आय: 16.35 लाख (कृषि व किराया आय)
संयुक्त स्वामित्व: पत्नी इप्सिता मोहापात्रा

5- गायत्री राठौड़ (1997 बैच, प्रमुख सचिव)
संपत्ति: जमीन में निवेश, कृषि भूमि, प्लॉट
खरीद मूल्य: 4.15 करोड़ रुपए
वर्तमान मूल्य : अंकित नहीं
वार्षिक आय: 38.88 लाख (कॉमर्शियल प्रॉपर्टी से)
संयुक्त स्वामित्व: पति अशोक राठौड़

6- सुबीर कुमार (1998 बैच, प्रमुख सचिव)
संपत्ति: पटना में पैतृक भवन व दुकानें, जयपुर में आवासीय भूमि व दो बीघा कृषि भूमि
वर्तमान मूल्य: 4 करोड़
वार्षिक आय: 29.45 लाख (किराया व कृषि आय)
संयुक्त स्वामित्व: पत्नी सुनीता दामिनी

7- टी. रविकांत (1998 बैच, प्रमुख सचिव)
संपत्ति: आंध्र प्रदेश (राजमुंदरी) में पैतृक मकान, जयपुर में किशनपुरा व अरविंद नगर में प्लाट
खरीद मूल्य : -
वर्तमान मूल्य: 3.90 करोड़ रुपए
वार्षिक आय: नहीं।

8- सिद्धार्थ महाजन (2003 बैच, आयुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण)
संपत्ति: जयपुर में फ्लैट, प्लॉट, कृषि भूमि
खरीद मूल्य : 1.25 करोड़ रुपए
वर्तमान मूल्य: 1.31 करोड़ रुपए
वार्षिक आय: 2.76 लाख, किराए से।

9- जितेंद्र कुमार सोनी (2010 बैच, जयपुर कलेक्टर)
संपत्ति: जयपुर में फ्लैट, प्लॉट
खरीद मूल्य : अंकित नहीं
वर्तमान मूल्य: अंकित नहीं
वार्षिक आय: 12 लाख किराए से।

10- अर्चना सिंह (2008 बैच, सचिव, कार्मिक विभाग)
संपत्ति: जयपुर में भूमि, प्लॉट
खरीद मूल्य : 86.32 लाख रुपए
वर्तमान मूल्य: अंकित नहीं
वार्षिक आय: नहीं

11- जोगाराम (2005 बैच, आयुक्त, पंचायतीराज विभाग)
संपत्ति: बाडमेर, जोधपुर, जयपुर में प्लॉट, आवासीय भूखंड, कृषि भूमि
खरीद मूल्य : 3.09 करोड़ रुपए
वर्तमान मूल्य: 5.28 करोड़ रुपए
वार्षिक आय: 9.25 लाख किराया।

12- विकास सीताराम भाले (1999 बैच, चेयरमेन, सि.से.अ. अधिकरण)
संपत्ति: उत्तराखंड के देहरादून में
खरीद मूल्य : -
वर्तमान मूल्य: 17.50 लाख रुपए
वार्षिक आय: नहीं

13- हेमंत गेरा (1997 बैच, चेयरमेन, रेवेन्यू बोर्ड)
संपत्ति: जयपुर में प्लॉट व फ्लैट, बूंदी में कृषि भूमि
खरीद मूल्य : 1.06 करोड़
वर्तमान मूल्य: अंकित नहीं
वार्षिक आय: 5.79 लाख (फ्लैट व अन्य किराए से)

14- नवीन महाजन (1997 बैच, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान)
संपत्ति: जयपुर में सी-स्कीम व बापू नगर में फ्लैट, सांगानेर में दो प्लॉट
वर्तमान मूल्य: 3.30 करोड़
वार्षिक आय: 9.60 लाख (किराया आय)
संयुक्त स्वामित्व: पत्नी डॉ. सुषमा महाजन

15- आलोक गुप्ता (1996 बैच, चेयरमेन, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल)
संपत्ति: जयपुर में कई प्लॉट और फ्लैट
खरीद मूल्य : 2.54 करोड़ रुपए
वर्तमान मूल्य : पूर्ण जानकारी नहीं
वार्षिक आय: 2.05 लाख किराए से
संयुक्त स्वामित्व: पत्नी प्रीति गुप्ता

16- अभय कुमार (1992 बैच, एसीएस)
संपत्ति: बिहार में पैतृक भूमि
खरीद मूल्य: अंकित नहीं
वर्तमान मूल्य: अंकित नहीं
वेतन: 24.99 लाख वार्षिक
संयुक्त स्वामित्व: नहीं

17- आनन्द कुमार (1994 बैच, एसीएस)
संपत्ति: दिल्ली में भूखंड, जयपुर में म​कान व फ्लैट।
खरीद मूल्य: 1.49 करोड़ रुपए
वर्तमान मूल्य: अंकित नहीं
वेतन: 24.99 लाख वार्षिक
संयुक्त स्वामित्व: नहीं

18- संदीप वर्मा (1993 बैच, एसीएस, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग)
संपत्ति: जयपुर में फ्लैट
वर्तमान मूल्य: 6 करोड़
वेतन: 27 लाख वार्षिक
संयुक्त स्वामित्व: पत्नी श्रेया गुहा, आइएएस

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग