14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WhatsApp E-Mitra: व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 सरकारी सेवाएं, ‘हाय-हेलो’ लिखकर हो जाएगा काम, जानें पूरा प्रोसेस

Good News: राजस्थान में अब लोगों को कई सरकारी सेवाओं के लिए ई-मित्र केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही व्हाट्सऐप के जरिए 100 से ज्यादा ई-मित्र सेवाएं घर बैठे मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

2 min read
Google source verification
whatsapp

Photo: Patrika

100 E-Mitra Services on WhatsApp: ई-मित्र पर मिलने वाली सेवा को मोबाइल (व्हाट्सऐप) पर उपलब्ध कराने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने काम तेज कर दिया है। इसके लिए एक आधिकारिक व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट तैयार कर रहे हैं, जिसके जरिए प्रदेशवासी मोबाइल पर ही 100 से अधिक सरकारी सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

इस सेवा के शुरू होने के बाद नागरिकों को किसी वेबसाइट या पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं होगी। विभाग इस सेवा को प्रदेशभर में लागू करने के बाद लोगों के यूजर एक्सपीरियंस (अनुभव) का भी फॉलोअप करेगा। इसके आधार पर सुधार और नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। बताया जा रहा है कि अगले दो माह में यह लागू हो जाएंगी।

ऐसे काम करेगा व्हाट्सऐप सेवा सिस्टम

  • जो व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट नंबर जारी होगा, उस पर अंग्रेजी में ‘Hi’ या ‘Hello’ लिखकर शुरू करेंगे।
  • इसके बाद मोबाइल पर विभिन्न सेवाओं का विकल्प मिलेगा। इनमें से अपनी जरूरत के अनुसार सेवा चुनने के बाद जन आधार आधारित सत्यापन किया जाएगा।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह व्हाट्सऐप चैट के माध्यम से ही पूरी की जा सकेगी।
  • जिन सेवाओं में शुल्क लगेगा, उनका सुरक्षित डिजिटल भुगतान भी सीधे व्हाट्सऐप के माध्यम से किया जा सकेगा। उदाहरण के तौर पर बिजली या पानी के बिल का भुगतान करने के लिए लोगों को संबंधित सीआइएन नंबर चुनना होगा और भुगतान प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

हिंदी, अंग्रेजी और राजस्थानी भाषा में भी

राज्य में फिलहाल ई-मित्र प्लेटफॉर्म पर 600 से अधिक सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें से कई प्रमुख सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। इसमें वॉयस आधारित सुविधा भी जोड़ी जाएगी, जिससे हिंदी, अंग्रेजी और राजस्थानी भाषा में बोलकर भी सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

ई-मित्र मोबाइल ऐप का नया संस्करण भी लॉन्च

ई-मित्र मोबाइल ऐप का नया संस्करण भी जारी किया गया है। इसके जरिए नागरिक दो क्लिक में बिजली-पानी के बिल का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, प्रमाण पत्र डाउनलोड, जन आधार डाउनलोड, बोनाफाइड प्रमाण पत्र और जमाबंदी डाउनलोड जैसी सुविधाएं मिलेगी।

ज्यादा से ज्यादा सरकारी सेवाएं घर बैठे और आसान तरीके से मिले, इसी उद्देश्य से ई-मित्र की कई सेवाओं को व्हाट्सऐप के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे। इससे लोगों को अलग-अलग वेबसाइट या पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और मोबाइल से ही आवेदन, सत्यापन और भुगतान जैसी प्रक्रियाएं पूरी हो सकेंगी। इसमें नई सेवाएं और सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।

  • हिमांशु गुप्ता, आयुक्त, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग