14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan ODOP Scheme : जयपुर की ब्लू पॉटरी ‘ODOP’ योजना में शामिल नहीं, 41 जिलों के उत्पाद चिन्हित, जानें

Rajasthan ODOP Scheme : राजस्थान के लिए बड़ी खबर। राज्य के सभी 41 जिलों के लिए विशिष्ट पारंपरिक या विशेष उत्पाद चिन्हित किए गए हैं। पर जयपुर की ब्लू पोटरी ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना में शामिल नहीं।

2 min read
Google source verification
Jaipur Blue Pottery Not Included in ODOP Scheme Rajasthan 41 Districts Products Identified

फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan ODOP Scheme : केंद्र सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के तहत राजस्थान के 41 जिलों से 41 विशिष्ट उत्पादों की पहचान की गई है। शुक्रवार को राज्यसभा में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीरज डांगी के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। जयपुर की ब्लू पॉटरी इसमें शामिल नहीं है।

नीरज डांगी ने अपने प्रश्न में जयपुर की ब्लू पॉटरी, जोधपुर के फर्नीचर उद्योग और भीलवाड़ा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के बारे में जानकारी मांगी थी। योजना के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से उत्पादों में बीकानेरी नमकीन, कोटा डोरिया, जोधपुर व सीकर का लकड़ी का फर्नीचर, प्रतापगढ़ का थेवा ज्वेलरी, नागौर की पान मेथी, श्रीगंगानगर का सरसों तेल, पाली और बालोतरा के टेक्सटाइल उत्पाद प्रमुख हैं।

पीयूष गोयल ने कही बड़ी बात

पीयूष गोयल ने बताया कि उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की इस पहल के तहत देश के प्रत्येक जिले के कम से कम एक प्रमुख उत्पाद का चयन कर उसकी ब्रांडिंग, विपणन और निर्यात को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सभी 41 जिलों के लिए विशिष्ट उत्पाद चिन्हित

राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी 41 जिलों के लिए विशिष्ट पारंपरिक या विशेष उत्पाद चिन्हित किए हैं। उन्होंने य​ह भी बताया है कि राज्य में उत्पन्न रोजगार का कोई केंद्रीयकृत डेटा उपलब्ध नहीं है।

राजस्थान के ओडीओपी उत्पाद (जिला-वार)

जिला - उत्पाद
अजमेर - ग्रेनाइट व मार्बल उत्पाद
अलवर - ऑटोमोबाइल पार्ट्स
बालोतरा - टेक्सटाइल उत्पाद
बांसवाड़ा - मार्बल
बारां - लहसुन
बाड़मेर - कशीदाकारी
ब्यावर - क्वार्टज व फेल्स्पार
भरतपुर - एग्रो आधारित उत्पाद
भीलवाड़ा - टेक्सटाइल उत्पाद
बीकानेर - बीकानेरी नमकीन
बूंदी - चावल
चित्तौड़गढ़ - ग्रेनाइट व मार्बल
चूरू - लकड़ी के उत्पाद
दौसा - पत्थर उत्पाद
डीग - पत्थर आधारित उत्पाद
धौलपुर - पत्थर आधारित उत्पाद
डूंगरपुर - ग्रेनाइट उत्पाद
हनुमानगढ़ - एग्रो आधारित उत्पाद
जयपुर - रत्न आभूषण
जैसलमेर - येलो स्टोन
जालोर - ग्रेनाइट उत्पाद
झालावाड़ - कोटा स्टोन
झुंझुनूं - लकड़ी के हस्तशिल्प
जोधपुर - लकड़ी फर्नीचर
करौली - सैंड स्टोन
कोटा - कोटा डोरिया
नागौर - पान मेथी व मसाले
पाली - टेक्सटाइल उत्पाद
फलोदी - सोनामुखी उत्पाद
प्रतापगढ़ - थेवा ज्वेलरी
राजसमंद - ग्रेनाइट व मार्बल
सलूम्बर - क्वार्टज
सवाई माधोपुर - मार्बल उत्पाद
सीकर - लकड़ी का फर्नीचर
सिरोही - मार्बल उत्पाद
टोंक - स्लेट स्टोन
उदयपुर - मार्बल व ग्रेनाइट
कोट, बहरोड़ - ऑटोमोबाइल पार्ट्स।