
अजमेर/जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के अजमेर से देश की स्वास्थ्य क्रांति के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। 'स्वस्थ नारी, सशक्त भारत' के संकल्प के साथ पीएम देशभर में 'मानव पेपिलोमा वायरस' (HPV) टीकाकरण अभियान को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अभियान का मुख्य केंद्र 14 वर्ष की किशोरियां हैं, जिन्हें अब सरकारी केंद्रों पर यह जीवन रक्षक टीका पूरी तरह मुफ्त लगाया जाएगा।
बता दें कि ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) एक आम यौन संचारित संक्रमण (STI) है, जिसके 100 से अधिक प्रकार होते हैं यह त्वचा-से-त्वचा के संपर्क से फैलता है और अधिकतर मामलों में लक्षण नहीं दिखाता, लेकिन यह जननांगों में मस्से और सर्वाइकल सहित अन्य कैंसर (गर्भाशय ग्रीवागलेगुदा) का कारण बन सकता है। टीकाकरण और नियमित स्क्रीनिंग से इसे रोका जा सकता है।
सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। हर साल लगभग 80,000 महिलाएं इसकी चपेट में आती हैं और करीब 42,000 अपनी जान गंवा देती हैं।
प्रधानमंत्री ने अजमेर को इस भव्य लॉन्चिंग के लिए चुना, जो राजस्थान के लिए गौरव की बात है।
निजी अस्पतालों में इस टीके की एक डोज की कीमत 4,000 से 5,000 रुपये तक होती है, लेकिन पीएम मोदी की इस पहल के बाद अब यह गरीब से गरीब परिवार की बेटी को भी सरकारी अस्पताल में बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। भारत सरकार ने 'गावी' (Gavi) के सहयोग से इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की है।
वैक्सीन लॉन्च के साथ ही प्रधानमंत्री ने राजस्थान को बुनियादी ढांचे का 'मेगा गिफ्ट' भी देंगे:
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि उनकी सरकार का लक्ष्य महिलाओं को केवल सशक्त बनाना नहीं, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवन का अधिकार देना भी है। यह वैक्सीन अभियान आने वाले दशकों में भारत की लाखों माताओं-बहनों को कैंसर के दर्द से बचाएगा।
Published on:
28 Feb 2026 10:43 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
