
राजस्थान से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी। फोटो पत्रिका
Rajasthan : यूएस-ईरान युद्ध का असर अब आमजन पर सीधे-सीधे तौर पर पड़ना शुरू हो गया है। पिछले दिनों घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के बाद अब सप्लाई को सुचारू रखने के लिए गैस कंपनियों ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर की बुकिंग पर रोक लगाने निर्देश दिए है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने अपनी नाराजगी जताते हुए डबल इंजन की भाजपा सरकार पर हमला किया। राजस्थान से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पीएम नरेंद्र मोदी को हाथोंहाथ लिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस देश का सिर शर्म से झुक गया है।
एलपीजी सिलेंडर की कमी पर कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, पहले ये सरकार LPG-कमर्शियल घरेलू के दाम बढ़ाती है। और फिर ये युद्ध 9-10 दिन चला और गैस की कमी हो गई है। अब बुकिंग में नया बदलाव किया। 25 दिन से पहले घरेलू की बुकिंग नहीं होगी।
प्रमोद तिवारी ने कहा, जो ये कमी है इसके लिए भारत सरकार का पेट्रोलियम मंत्रालय जिम्मेदार है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी, इस देश का सिर शर्म से झुक गया है। जब ट्रंप कहते हैं कि 30 दिन और पेट्रोल खरीद लो…क्या भारत अब ट्रंप के दया पर निर्भर करेगा कि उसे कहां से क्या व्यापार करना है।
गौरतलब है कि प्रदेश में करीब 13 हजार गैस एजेंसियों के माध्यम से 1.65 करोड़ उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सप्लाई की जाती है। इसमें व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिदिन 19 किलो के करीब 35 हजार सिलेंडर की खपत होती है।
वर्तमान में इनकी रीफिलिंग पर रोक के साथ ही बुकिंग भी बंंद किए जाने से व्यावसायिक क्षेत्र में इसका खासा असर पड़ने की संभावना है। व्यावसायिक सिलेंडरों की कमी के चलते कालाबाजारी की आशंका और घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग भी बढ़ सकता है।
Published on:
10 Mar 2026 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
