30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, Jun 16, 2020

महिला कलाकार का आपत्तिजनक वीडियो बना कर दिया वायरल

डूंगरपुर निवासी एक महिला कलाकार का अश्लील वीडियो ( Objectionable Video ) बनाने का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय महिला ने बगरू थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया का कहना है कि वह गुजरात में गीत—संगीत के अल्बम में काम करती है...

rape1.jpg

rape in up

जयपुर। डूंगरपुर निवासी एक महिला कलाकार का अश्लील वीडियो ( Objectionable Video ) बनाने का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय महिला ने बगरू थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया का कहना है कि वह गुजरात में गीत—संगीत के अल्बम में काम करती है। पीड़िता का आरोप है कि युवकों ने पिछले दिनों उसे टीवी सीरियल में शार्ट काम करने का ऑफर दिया और जयपुर बुलाया।


इस पर पीड़िता अपने साथ गुजरात की महिला कलाकार को साथ लेकर आरोपियों के कहने पर बगरू टोल नाके पर आ गई। इसके बाद आरोपी उसे इलाके में स्थित ओमेक्स सिटी में शूटिंग के लिए ले गए और शूटिंग की। वहां पर आरोपियों ने वीडियो शूट किया, लेकिन वह बेहद आपत्तिजनक ( Objectionable ) था। इस पर कुछ अश्लील वीडियो को पीड़िता ने डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने डिलीट नहीं किया और बाद में उन वीडियो को यू—ट्यूब पर वायरल कर दिए और फीस के साठ हजार रुपये भी नहीं दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें