7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holiday: जयपुर जिले में 11 मार्च को रहेगा अवकाश, जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश

Jaipur Collector Holiday: चाकसू क्षेत्र में शीतला अष्टमी पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस दिन यहां विशाल मेला भरता है, जिसमें जयपुर सहित आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालु माता को ठंडे व्यंजनों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और रोगों से मुक्ति की कामना करते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 07, 2026

Rajasthan Khairthal-Tijara district public holiday today know why

फाइल फोटो पत्रिका

Sheetla Ashtami: जयपुर। शीतला अष्टमी के अवसर पर 11 मार्च को जयपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार चाकसू में लगने वाले पारंपरिक शीतला माता मेले के मद्देनजर यह अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन जिले के सभी राजकीय कार्यालयों, सरकारी संस्थानों और अधिकांश शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा।

चाकसू क्षेत्र में शीतला अष्टमी पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस दिन यहां विशाल मेला भरता है, जिसमें जयपुर सहित आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालु माता को ठंडे व्यंजनों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और रोगों से मुक्ति की कामना करते हैं।


मेले के दौरान क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने यह स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इससे श्रद्धालुओं को मेले में शामिल होने और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करने में सुविधा मिलेगी।
जिला प्रशासन की ओर से मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम भी किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।