15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Crime: गृहक्लेश का खौफनाक अंत, पति ने पत्नी को मनाकर बुलाया और उतार दिया मौत के घाट

Jaipur crime update: जयपुर। बगरू रीको एरिया के नजदीक कृष्णा विहार कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक पति ने गृहक्लेश के चलते पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके पर ही मौजूद था।

2 min read
Google source verification
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी, पत्रिका फोटो

घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी, पत्रिका फोटो

Jaipur crime update: जयपुर। बगरू रीको एरिया के नजदीक कृष्णा विहार कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक पति ने गृहक्लेश के चलते पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके पर ही मौजूद था। आरोपी आपसी विवाद के बाद माफी मांगकर पत्नी को घर लाया और खाना भी बनवाया। नशे में धुत्त आरोपी ने बहस होने पर पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

मनाकर घर लाया,फिर मौत के घाट उतारा

पुलिस के अनुसार, मूलतः बिहार के मोतिहारी निवासी आरोपी रविंद्र कुमार (30) अपनी पत्नी सुशीला (26) और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद सुशीला अपने बच्चों को लेकर पास ही रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर चली गई थी। शनिवार सुबह रविंद्र ने सुशीला से माफी मांगी और उसे घर ले आया। सुशीला ने घर आकर दोपहर का खाना भी बनाया, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद रविंद्र ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

बहन को मिला शव

दोपहर बाद सुशीला की बहन ने जब उसे फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो वह अपने पति के साथ उसके घर पहुंची। वहां सुशीला का शव फर्श पर पड़ा देख उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच शराब के नशे में धुत रविंद्र भी वहां पहुंचा। भीड़ और पुलिस को देखकर वह घबरा गया और भागने की कोशिश में दीवार से टकराकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही एसीपी बगरू हेमेन्द्र शर्मा और थानाधिकारी राजेंद्र कुमार गोदारा मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, मृतका के गले पर फंदे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। थानाधिकारी ने बताया कि अभी हत्या की ठोस वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला गृहक्लेश का लग रहा है। मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है, उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग