15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Soldierathon 2026: सोल्जराथॉन में देशभक्ति के जोश के साथ दौड़ा जयपुर, धावकों ने सेना के सम्मान में लगाई दौड़

Jaipur Soldierathon 2026: राजधानी जयपुर में रविवार को फिटनेस और देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। वंडर सीमेंट जयपुर सोल्जराथॉन 2026 में हजारों धावकों ने सेना के सम्मान में दौड़ लगाई।

2 min read
Google source verification
Jaipur Soldierathon

सोल्जराथॉन में उमड़े युवा। फोटो: दिनेश डाबी

जयपुर। राजधानी जयपुर में रविवार को फिटनेस और देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। सुबह 5 बजे मिलिट्री स्टेशन स्थित गांडीव स्टेडियम में वंडर सीमेंट जयपुर सोल्जराथॉन 2026 का आयोजन हुआ। इसमें हजारों धावकों ने सेना के सम्मान में दौड़ लगाई।

फिटिस्तान: एक फिट भारत की ओर से आयोजित इस सोल्जराथॉन में मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत करवाई।

खास बात यह रही कि इस आयोजन को राजस्थान पत्रिका की ओर से पावर्ड किया गया। गौरतलब है कि पत्रिका समूह के संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिश के जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में मार्च में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

देशभक्ति के जज्बे और फिटनेस के संदेश के साथ आयोजित इस सोल्जराथॉन में युवाओं, सेना के जवानों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, साउथ वेस्टर्न आर्मी कमांड के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ पदम सिंह शेखावत और वंडर सीमेंट के चेयरमैन अशोक पाटनी भी शामिल हुए।

यहां से मिली एंट्री

धावकों और उनके वाहनों की एंट्री क्वींस रोड स्थित 322 इन्फैंट्री ब्रिगेड यूनिट रन कैंटीन गेट से।
मिलिट्री स्टेशन स्थित गांडीव स्टेडियम में इस सोल्जराथॉन का आयोजन।
प्रतिभागियों को तय समय से पहले रिपोर्टिंग।

ये रही दौड़ की श्रेणियां, रिपोर्टिंग और फ्लैग ऑफ टाइम

21 किमी हाफ मैराथनः रिपोर्टिंग सुबह 5 बजे, फ्लैग ऑफ सुबह 5:30 बजे।
10 किमी रनः रिपोर्टिंग सुबह 5:30 बजे, फ्लैग ऑफ सुबह 6 बजे।
3 किमी और 5 किमी रन वॉकः रिपोर्टिंग सुबह 5:30 बजे, फ्लैग ऑफ सुबह 6:10 बजे।

रेस एक्सपो में बच्चों के साथ नजर आए लोग

इससे पहले शनिवार को मिलिट्री एरिया स्थित उत्सव हॉल में सोल्जराथॉन का रेस एक्सपो आयोजित किया गया। इसमें धावकों को रेस किट, बीआइबी नंबर, टी-शर्ट और बैग आदि वितरित किए गए। इस दौरान धावकों में उत्साह देखने को मिला। कई लोग बच्चों के साथ भी एक्सपो में पहुंचे और आयोजन को लेकर उत्साहित नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

कर्पूर चंद्र कुलिश जन्मशती वर्ष