
एसओजी की गिरफ्त में आरोपी पीटीआइ, पत्रिका फोटो
Taekwondo certificate fraud: जयपुर। ताइक्वांडो खेल के फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर मोटी रकम वसूलने वाले एक दलाल को स्पेशल ऑपेरशन ग्रुप (एसओजी) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को खेल प्रमाण पत्र दिलाने के नाम पर लाखों रुपए वसूलता था। इस मामले में एसओजी ने भीलवाड़ा जिले के पंडेर क्षेत्र में कार्यरत पीटीआइ योगेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी योगेन्द्र सिंह वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पंडेर भीलवाड़ा में पीटीआई है।
एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी योगेन्द्र सिंह (39) पारोली भीलवाड़ा का रहने वाला है। गिरफ्तार चल रहे जहाजपुर भीलवाड़ा निवासी ज्योतिराधित्य, बामनवास सवाईमाधोपुर निवासी ममता कुमारी ने अनुसंधान के दौरान बताया कि उन्होंने 6-6 लाख रुपए में योगेन्द्र सिंह पीटीआइ से ताईक्वाण्डो खेल का प्रमाण पत्र प्राप्त किया था। आरोपी योगेन्द्र सिंह वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पंडेर भीलवाड़ा में पीटीआई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ज्योतिरादित्य और ममता से छह छह लाख रुपए नकद लिए थे। इसके बाद उसने नागौर जिले के डेह निवासी रामचन्द्र पीटीआई को पांच पांच लाख रुपए देकर दोनों के ताईक्वाण्डो खेल के प्रमाण पत्र बनवाए और उन्हें उपलब्ध कराए। इस पूरे सौदे में आरोपी ने 1-1 लाख रुपए अपने हिस्से के रख लिए।
पूछताछ में सामने आया है कि अभ्यर्थियों और अन्य आरोपियों ने स्कूल या कॉलेज स्तर की किसी ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया था। न ही उन्होंने खेल से संबंधित कोई प्रमाण पत्र अखबार की कतरन या वीडियो ग्राफी पुलिस को प्रस्तुत की है।
आरोपी भजनलाल, भंवरलाल, मुमताज और नरेन्द्र बिडीयासर ने दलाल रोहतक निवासी सतीश डूल, आरोपी दुर्गाप्रसाद और महेन्द्र पालीवाल ने दलाल फलोदी निवासी दलाल वेदप्रकाश, आरोपी मांगीलाल, भलाराम, बबीता जाखड़ ने दलाल नागौर निवासी दलाल रामचन्द्र और आरोपी सुनील पालीवाल ने दलाल एवं प्रकरण के नामजद आरोपी दलाल जोधपुर निवासी रघुवीर चौधरी से ताईक्वाण्डो खेल का प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। इन लोगों ने प्रमाण पत्र प्राप्त करने के पैसे नकद एवं ऑनलाइन दिए है।
Updated on:
15 Mar 2026 08:36 am
Published on:
15 Mar 2026 07:10 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
