29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, May 21, 2026

नीट पेपर लीक: जयपुर में सड़क पर उतरी कांग्रेस, बीजेपी मुख्यालय कूच के बीच पुलिस से झड़प

Congress Protest In Jaipur: दोनों प्रमुख दलों के एक ही दिन और लगभग एक ही समय पर सड़कों पर उतरने से जयपुर पुलिस के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई।

जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें, विरोध और प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में तैनात रही पुलिस, पहले ही घेरा गया था पूरा क्षेत्र

Congress Protest Jaipur photo -Patrika

NEET Paper Leak Protest: नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए शहीद स्मारक के रास्ते बीजेपी मुख्यालय की ओर कूच किया तो इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई और मामला बढ़ गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोनों प्रमुख दलों के एक ही दिन और लगभग एक ही समय पर सड़कों पर उतरने से जयपुर पुलिस के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई।

एनटीए पर नहीं रहा भरोसा, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा

प्रदर्शन के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से लगातार नीट पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे देशभर के लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। डोटासरा ने कहा कि नीट परीक्षा कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर अब लोगों का भरोसा नहीं बचा है, इसलिए इस संस्था को भंग किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की। ने इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है। इसके अलावा, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा। मार्च से पहले पीसीसी के बाहर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें डोटासरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

भाजपा कार्यालय के बाहर पुलिस अलर्ट, लगाए गए बैरिकेड्स

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए जयपुर पुलिस भी अलर्ट मोड पर नजर आई। शहीद स्मारक और भाजपा कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की तैयारी की गई थी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि नीट का पेपर कहां मिलेगा, बीजेपी के बाड़े में।… कांग्रेस ने मांग की है कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। बेरिकेड पार करने के दौरान पुलिस से भी तगड़ी झड़प हुई। उल्लेखनीय है कि आज ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुलता फूंको कार्यक्रम बीजेपी मुख्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रखा था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें