14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Crime: फिल्मी अंदाज में फायरिंग, 3 कारों में आए बदमाशों ने SUV में सवार युवक पर बरसाईं गोलियां

Crime News: जयपुर के सिरसी इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। तीन कारों में आए 8-10 बदमाशों ने फॉर्च्यूनर कार में सवार युवक पर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। जानिए पूरा मामला।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Himesh Rana

Mar 14, 2026

फोटो- मौके पर पहुंच कर जांच करती पुलिस

Crime News: जयपुर के सिरसी इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार भारद्वाज स्कूल के पास फॉर्च्यूनर कार में सवार एक युवक पर 8 से 10 अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चला दीं। बदमाश तीन कारों में सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

सिरसी निवासी कमल मीणा को बनाया निशाना

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सिरसी निवासी कमल मीणा को निशाना बनाकर फायरिंग की। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

बदमाशों का हाथोज फाटक तक किया पीछा

घटना के बाद कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथोज फाटक की ओर भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने संभाली जांच

घटना की सूचना मिलने पर बिंदायका थाना अधिकारी विनोद कुमार, बगरू एसीपी हेमेंद्र शर्मा और करधनी थाना अधिकारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।