16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में परिंदों पर जुल्म: 2 डिब्बों में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 42 सफेद कबूतर, फाइट के लिए कतरे थे पर; पुलिस ने ऐसे बचाई जान

जयपुर के विधायकपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से कबूतरों के परिवहन का भंडाफोड़ किया। दो कार्टन में ठूंस-ठूंसकर भरे 42 सफेद कबूतर बरामद किए गए। आरोपियों को कथित तौर पर दौड़-फाइट के लिए कबूतरों को मकराना ले जाया जा रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Feb 16, 2026

Jaipur Bird Cruelty 42 White Pigeons Stuffed

दो कार्टन में ठूंस-ठूंसकर भरे 42 सफेद कबूतर मुक्त, तीन गिरफ्तार (फोटो- पत्रिका)

जयपुर: विधायकपुरी थाना अंतर्गत सफेद कबूतरों के अवैध एवं अमानवीय परिवहन का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दो छोटे कार्टन में ठूंस-ठूंसकर भरे गए 42 सफेद कबूतरों को मुक्त करवाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि संदिग्ध और बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान शनिवार को सूचना मिली कि एमआई रोड पर तीन व्यक्ति दो छोटे कार्टन में बड़ी संख्या में कबूतर बंद कर ले जा रहे हैं।
सूचना पर थानाधिकारी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्दीक की। दोनों कार्टन में 21-21 कबूतर एक-दूसरे के ऊपर ठूंसकर भरे गए थे। कबूतर बाहर निकलने के लिए फड़फड़ा रहे थे।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे इन कबूतरों को मनोरंजन के उद्देश्य से कबूतरबाजी (कबूतर दौड़ और कबूतर फाइट) के लिए मकराना ले जा रहे थे। कबूतरों के परिवहन के लिए न तो कोई फिटनेस प्रमाण पत्र लिया गया था और न ही कोई उचित कंटेनर की व्यवस्था थी।

इनको किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि नागौर के टंकी चौराहा उस्मानपुर रोड निवासी सरफराज खान, मोहम्मद जुनैद व मोहम्मद सोनू को गिरफ्तार किया। आरोपी कबूतर कहां से लेकर आए थे, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पर कतरे…ताकि उड़ न पाए

पक्षी चिकित्सक से करवाए गए मेडिकल परीक्षण में सामने आया कि सभी कबूतरों के पर काटे गए थे, ताकि वे उड़ान न भर सकें। बरामद सभी पक्षी ब्लू रॉक पिजन प्रजाति के हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध राजस्थान प्रिजर्वेशन ऑफ सर्टेन एनिमल्स एक्ट, 1950 की धारा 4 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया है।