12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईएफएल 2025-26 कल से, विद्याधर नगर स्टेडियम में होंगे मुकाबले, मैदान में उतरेंगे अंतरराष्ट्रीय सितारे

विद्याधर नगर स्टेडियम में आईएफएल 2025–26 सीजन 13 मार्च से शुरू होगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर। विद्याधर नगर स्टेडियम में आईएफएल 2025–26 सीजन 13 मार्च से शुरू होगा। राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब इस सीजन का पहला होम मैच शुक्रवार को नामधारी फुटबॉल क्लब के खिलाफ खेलेगा। क्लब प्रबंधन और खिलाड़ियों ने इस मुकाबले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं और टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ शुरुआत करने के लिए उत्साहित है।

राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के चेयरमैन कृष्णा कुमार टांक ने बताया कि इस सीजन में टीम के कुल पांच होम मैच विद्याधर नगर स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला नामधारी फुटबॉल क्लब के साथ होगा, जबकि 17 मार्च को टीम का अगला मैच रियल कश्मीर के साथ तय किया गया है। उन्होंने कहा कि जयपुर में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए क्लब लगातार प्रयास कर रहा है और दर्शकों को भी बेहतर खेल देखने का अवसर मिलेगा।

क्लब चेयरमैन कृष्णा कुमार टांक ने बताया कि सीजन के पहले मैच के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ने क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इससे राजस्थान के युवाओं को फुटबॉल में अपना भविष्य बनाने के बेहतर अवसर मिलेंगे और राज्य में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी।

सीजन के पहले होम मैच के अवसर पर क्लब की ओर से विशेष उद्घाटन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे फुटबॉल कल्चर का जश्न मनाया जाएगा। क्लब प्रबंधन का मानना है कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में फुटबॉल के प्रति रुचि और बढ़ेगी तथा राज्य में खेल प्रतिभाओं को नया मंच मिलेगा।

क्लब प्रबंधन में डायरेक्टर कमल सिंह भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। टीम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पेडरो एस्टर समेत कई खिलाड़ी इस मुकाबले में मैदान में उतरेंगे। वहीं क्लब की डायरेक्टर रोशनी टांक ने कहा कि आज के समय में युवा उन्हीं खेलों की ओर आकर्षित होते हैं, जिनमें अधिक पहचान और प्रसिद्धि मिलती है, लेकिन फुटबॉल भी ऐसा ही खेल है जिसने दुनिया को महान खिलाड़ी दिए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के महान फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया ने इसी खेल के माध्यम से देश का नाम दुनिया में रोशन किया। वहीं विश्व के दिग्गज खिलाड़ी पेले और रोनाल्डो भी फुटबॉल से ही उभरे हैं। क्लब का उद्देश्य जयपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश के फुटबॉल खिलाड़ियों को मंच देना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा दुनिया के सामने दिखा सकें।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग