14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रंग-बिरंगे फूलों से होगा बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार, लवाजमे के साथ निकलेगी शोभायात्रा, पोस्टर विमोचन के साथ वार्षिकोत्सव की तैयारियां तेज

दो दिवसीय बाबा श्याम वार्षिकोत्सव एवं भजन रस गंगा का आयोजन किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

जयपुर। श्री खाटू श्याम सेवादार समिति, जयपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय बाबा श्याम वार्षिकोत्सव एवं भजन रस गंगा का आयोजन किया जा रहा है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन 13 और 14 मार्च को निर्माण नगर स्थित जिंदल गार्डन, 200 फीट बाईपास में आयोजित होगा।

समिति के अनुसार 13 मार्च को शाम 4:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ वार्षिकोत्सव की शुरुआत होगी। कलश यात्रा का प्रस्थान श्री राम-शिव-हनुमान मंदिर, शिवाजी पार्क, श्याम नगर पुलिस स्टेशन के पीछे, निर्माण नगर से होगा और वहां से उत्सव स्थल तक पहुंचेगी। इस यात्रा में 301 महिलाएं एक समान परिधान में सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चलेंगी। यात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊँट और बग्गी सहित पारंपरिक लवाजमे के साथ बाबा श्याम को रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा निकाली जाएगी। संत-महात्माओं और समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन 14 मार्च को शाम 4:15 बजे बाबा श्याम का रंग-बिरंगे फूलों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध भजन प्रवाहक संजू शर्मा (कोलकाता) और रेशमी शर्मा (समस्तीपुर) सहित जयपुर के ख्यातनाम भजन गायक गोपाल सेन, रवि शर्मा, कपिल शर्मा, सागर शर्मा, राहुल पाड़िया, आदित्य छीपा, कुमार दया, कुशाल-विशाल और सोमेश जैन अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर समिति द्वारा पोस्टर विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर समवन्यक विमल सोनी ने बताया कि इस बार खाटूश्यामजी मेले के शुरुआती दिनों में प्रशासन और मंदिर कमेटी के निर्णय के कारण श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। करीब 40 किलोमीटर दूर वाहनों को रोकने के निर्णय के कारण महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे दूरी के चलते मेले में नहीं पहुंच सके। हालांकि दो दिन बाद प्रशासन द्वारा शिथिलता देने पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। समिति को उम्मीद है कि वार्षिकोत्सव में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल होंगे।