12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi Special Train: होली पर सफर आसान, दौड़ेंगी 71 स्पेशल ट्रेनें, खाटू के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

Special Trains: होली पर्व को लेकर भी रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में रिकॉर्ड 71 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। देशभर में 1400 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 12, 2026

Passengers travel in special trains by spending more money on tickets

स्टेशन पर खड़ी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों को बड़ी राहत: कुरुक्षेत्र–फुलेरा और फुलेरा–दिल्ली रूट पर अतिरिक्त फेरे

Khatu Shyam Fair train: जयपुर. खाटू श्याम मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को भीड़भाड़ और लंबी प्रतीक्षा से राहत मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार कुरुक्षेत्र–फुलेरा स्पेशल ट्रेन 23 से 28 फरवरी तक कुल छह ट्रिप कुरुक्षेत्र से संचालित होगी, जबकि फुलेरा–कुरुक्षेत्र स्पेशल 24 फरवरी से 1 मार्च तक छह फेरे लगाएगी। इसके अतिरिक्त फुलेरा–दिल्ली सराय स्पेशल भी 24 फरवरी से 1 मार्च तक छह ट्रिप के साथ दोनों दिशाओं में चलेगी। इन ट्रेनों के चलने से मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को सीधी और सुलभ यात्रा सुविधा मिलेगी।

वहीं होली पर्व को लेकर भी रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में रिकॉर्ड 71 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। देशभर में 1400 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है। इससे त्योहार के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि अतिरिक्त कोच और विशेष सेवाओं से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित की जाएंगी।