
Photo AI
Employee Salary: जयपुर. पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जारी एक प्रशासनिक आदेश ने सरकारी कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है। जयपुर जिला प्रशासन द्वारा विभागों में तैनात नियमित, प्रतिनियुक्ति और अस्थायी कर्मचारियों की सूचना 28 फरवरी तक नहीं भेजने पर फरवरी माह का वेतन बिल पास नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले से होली से पहले हजारों कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि पंचायत चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, ऐसे में सूचना भेजने की समय सीमा बढ़ाई जा सकती थी। त्योहार के समय वेतन रोकना न तो व्यावहारिक है और न ही न्यायसंगत। कई कर्मचारी अपने गांव जा चुके हैं और वेतन नहीं मिलने से परिवारों की तैयारियां प्रभावित होंगी।
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सक्सेना ने कहा कि कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे, लेकिन सरकार को मानवीय आधार पर निर्णय लेना चाहिए। संगठनों ने समय सीमा बढ़ाकर वेतन जारी करने की मांग की है, ताकि होली का त्योहार बिना परेशानी मनाया जा सके।
Published on:
01 Mar 2026 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
