16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heat Wave: 15 जिलों में 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान, बाड़मेर रहा सबसे गर्म, कल कई जिलों में बारिश

17 फरवरी से बदलेगा मौसम, जयपुर–बीकानेर संभाग में बारिश के आसार। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तेज हवाओं व मेघगर्जन की चेतावनी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 16, 2026

western disturbance heavy rain hailstorms alert IMD Latest Weather Forecast for next 4 days

मौसम अलर्ट

IMD Forecast: जयपुर. राजस्थान में फरवरी के मध्य में ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को दिनभर तेज धूप और शुष्क मौसम के कारण कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क रहा और सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा जैसलमेर में 33.8, जोधपुर में 33.1 और बीकानेर में 32.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। जयपुर में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर के समय गर्म हवाओं और धूप के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, मेघगर्जन और 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट आने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में 15 फरवरी को ऐसा रहा तापमान

क्रमांकशहरअधिकतम तापमान (°से.)
1बाड़मेर35.8
2जैसलमेर33.8
3जोधपुर33.1
4बीकानेर32.8
5जालौर32.6
6डूंगरपुर31.8
7फलोदी31.8
8लूणकरणसर31.6
9चूरू31.5
10भीलवाड़ा31.4
11दौसा31.3
12कोटा31.3
13नागौर31.2
14अजमेर31.0
15जयपुर30.9