
जयपुर। पानीपेच स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा, नेहरू नगर में शनिवार को छठे महान गुरमत समागम का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में समाजनों ने भाग लिया।
गुरुद्वारे के प्रधान सरदार हरचरण सिंह ने बताया कि सबसे पहले रागी भाई सुरेंद्र सिंह और नछत्तर सिंह ने आसा दी वार का पाठ किया। उन्होंने 'सांई मेरे चंगा कीता नाहीं त हं भी दझां आहि', 'अमृत की सार सोई जाणै जि अमृत का वापारी जीऊ' और 'लख खुशियां पातशाहियां जे सतगुरु नदर करे' शबद गाते हुए वाहेगुरु वाहेगुरु का सिमरन किया।
वहीं गुरुद्वारे के हजूरी रागी भाई मनदीप सिंह ने 'सब सुख दाता राम है दूसर नाहिन कोई' शबद गाए। इसके बाद भाई गुरप्रीत सिंह लुधियाना, भाई हरजीत सिंह, भाई निर्भय सिंह और भाई सुरेंद्र सिंह समेत अन्य ने शबद गाकर संगत को निहाल किया। समागम में पूरे दिन अटूट लंगर भी बरताया गया।
गुरुद्वारे के सचिव सरदार गुरमीत सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे अकाल तख्त साहिब, अमृतसर से आने वाले पंज प्यारों द्वारा अमृत संचार करवाया जाएगा। साथ ही आसा दी वार का पाठ किया जाएगा।
Published on:
24 Jan 2026 08:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
