13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Govt Job: राजस्थान में 10,000 से अधिक पदों पर होगी LDC की भर्ती, आवेदन का आज आख़िरी मौका

Rajasthan Government Jobs: यदि प्रतिस्पर्धा की बात करें तो महिला पर्यवेक्षक भर्ती सबसे कठिन मानी जा रही है, जहां 72 पदों पर 1,24,143 आवेदन यानी करीब 1 पद पर 1724 उम्मीदवार हैं। इसके बाद वनपाल भर्ती में भी जबरदस्त मुकाबला है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 13, 2026

जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की भर्तियां इस समय बड़े मुकाबले का मैदान बन चुकी हैं। खास तौर पर लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त भर्ती 2026 ने अभ्यर्थियों की भीड़ के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 10,644 पदों के लिए अब तक 5,18,551 आवेदन आ चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि आज समाप्त हो रही है। ऐसे में अंतिम घंटों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अन्य भर्तियों में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। फॉरेस्टर भर्ती में 3,76,139, महिला पर्यवेक्षक में 1,24,143 और कृषि पर्यवेक्षक में 1,83,396 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं लैब असिस्टेंट के 804 पदों पर 4,67,701 आवेदन दर्ज हुए हैं।

भर्ती परीक्षाओं का आवेदन व प्रतिस्पर्धा विवरण (2026)

क्रमांकभर्ती का नामकुल पदकुल आवेदन1 पद पर अभ्यर्थी (लगभग)अंतिम तिथि
1कृषि पर्यवेक्षक11001,83,39616711 फरवरी 2026
2वनपाल (फॉरेस्टर)2593,76,139145211 फरवरी 2026
3महिला पर्यवेक्षक721,24,143172411 फरवरी 2026
4लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक10,6445,18,5514913 फरवरी 2026
5लैब असिस्टेंट8044,67,70158225 फरवरी 2026

यदि प्रतिस्पर्धा की बात करें तो महिला पर्यवेक्षक भर्ती सबसे कठिन मानी जा रही है, जहां 72 पदों पर 1,24,143 आवेदन यानी करीब 1 पद पर 1724 उम्मीदवार हैं। इसके बाद वनपाल भर्ती में भी जबरदस्त मुकाबला है। हालांकि कुल आवेदनों के लिहाज से लिपिक/कनिष्ठ सहायक भर्ती सबसे बड़ी परीक्षा बनकर उभरी है।

स्पष्ट है कि इस बार चयन पाना आसान नहीं होगा। अभ्यर्थियों को अंतिम समय तक आवेदन सुनिश्चित करने के साथ-साथ तैयारी में भी पूरी ताकत झोंकनी होगी, क्योंकि यह भर्ती प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ‘महामुकाबला’ बन चुकी है।