15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farmer Welfare: किसान और पशुपालक राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बजट में मिलेगा बड़ा समर्थन

Farmer Welfare: “आपणो अग्रणी राजस्थान” की नींव मजबूत कर रहे कृषि, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र। पानी, बिजली और बाजार पर फोकस, किसानों की आय बढ़ाने का सरकार का रोडमैप।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jan 12, 2026

Farmer Support Schemes: जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान और पशुपालक राज्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार स्तंभ हैं। कृषि, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र एक-दूसरे के पूरक हैं और सामंजस्य के साथ कार्य करते हुए “आपणो अग्रणी राजस्थान” के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में किसानों, पशुपालकों और डेयरी संघों के पदाधिकारियों के साथ बजट पूर्व संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार गठन के बाद कृषि क्षेत्र की बुनियादी आवश्यकताओं—पानी और बिजली—पर विशेष फोकस किया गया है। जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर, गंगनहर, माही बांध और देवास परियोजना के कार्यों को गति दी गई है। वहीं वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अतिरिक्त राज्य सरकार मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 3 हजार रुपए की अतिरिक्त सहायता दे रही है। अब तक 72 लाख किसानों को 2,073 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी जा चुकी है। सौर पंप स्थापना के लिए 921 करोड़ रुपए का अनुदान जारी कर 59 हजार से अधिक संयंत्र लगाए गए हैं। साथ ही 17.30 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।

किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए 913 कृषक उत्पादक संगठन पंजीकृत किए गए हैं। वर्षा जल संग्रहण के लिए 35 हजार से अधिक फार्म पॉन्ड और 34 हजार किलोमीटर से अधिक खेतों में तारबंदी की गई है। स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सोजत की मेहंदी और नागौरी अश्वगंधा को जीआई टैग मिल चुका है।

किसानों और पशुपालकों के लिए प्रमुख योजनाएं एवं उपलब्धियां

श्रेणीयोजना / उपलब्धिविवरण
किसानों को आर्थिक संबलअतिरिक्त आर्थिक सहायता72 लाख किसानों को 2,073 करोड़ रुपये की सहायता
किसानों को आर्थिक संबलसौर पंप स्थापना59 हजार से अधिक सौर पंप स्थापित
किसानों को आर्थिक संबलमृदा स्वास्थ्य कार्ड17.30 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित
उत्पादों को वैश्विक पहचानजीआई टैग प्राप्त उत्पादसोजत मेहंदी और नागौरी अश्वगंधा
उत्पादों को वैश्विक पहचानकृषक उत्पादक संगठन913 कृषक उत्पादक संगठन पंजीकृत
उत्पादों को वैश्विक पहचानभंडारण सुविधाहजारों प्याज भंडारगृहों का निर्माण
पशुपालकों के लिए बड़ी योजनाएंपशु बीमा योजना12 लाख पशुओं का निःशुल्क बीमा
पशुपालकों के लिए बड़ी योजनाएंमोबाइल पशु चिकित्सा सेवा60 लाख पशुओं का उपचार
पशुपालकों के लिए बड़ी योजनाएंदुग्ध अनुदानदुग्ध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर अनुदान

पशुपालकों के सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, मोबाइल वेटेरिनरी सेवाएं और मुफ्त दवाओं की संख्या बढ़ाई गई है। दुग्ध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर अनुदान दिया जा रहा है। गौशालाओं को भी नियमित सहायता प्रदान की जा रही है। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए उपयोगी सुझाव दिए, जिन्हें आगामी बजट में शामिल करने का आश्वासन दिया गया।