
जयपुर। नगर निगम में गुरुवार को व्यापारियों के साथ बैठक हुई। इसमें जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों के साथ चौड़ा रास्ता व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में बाजार को स्वच्छ बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए दुकान और प्रतिष्ठानों के बाहर कचरा पात्र रखेंगे जाएंगे। इसकी पहल महासंघ की ओर से की जाएगी।
निगम आयुक्त गौरव सैनी ने निर्देश दिए कि जिन प्रतिष्ठानों के बाहर कचरा पात्र नहीं मिलेगा, उन पर बड़ा जुर्माना लगाय जाएगा। बैठक में व्यापारियों ने निगम की ओर से थमाए जा रहे यूडी टैक्स नोटिसों को लेकर आपत्ति भी जताई।
जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि सभी दुकानों पर दो डस्टबिन रखे जाएंगे और कचरा प्रबंधन में सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे। हर दुकान पर दो कचरा पात्र रखे जाएंगे, एक कचरा पात्र दुकान के बाहर तो एक अंदर रखा होगा। इसके अलावा, अतिक्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्था में सुधार के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।
महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यापार मंडलों के साथ बैठकों का आयोजन किया जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। इसके अलावा यूडी टैक्स की समस्याओं के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
बैठक में महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र बज, सेंट्रल स्पाइन व्यापार परिषद अध्यक्ष के अजय अग्रवाल, चौड़ा रास्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक भारद्वाज, महामंत्री आलोक गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सोभागमल अग्रवाल, गोपीनाथ बाजार व्यापार मण्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल आदि शामिल हुए।
Published on:
22 Jan 2026 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
