29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, May 03, 2026

Rajasthan: एलिवेटेड रोड, ROB और बाईपास प्रोजेक्ट्स में देरी बर्दाश्त नहीं, भजनलाल सरकार की अफसरों को सख्त हिदायत

Rajasthan Infrastructure: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहरी विकास परियोजनाओं में ढिलाई पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी अधिकारियों को नसीहत दी है किसी भी प्रोजेक्ट में देरी नही हो और सभी प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करें। डिप्टी सीएम ने कुछ प्रोजेक्ट्स के बार-बार अलाइनमेंट बदलने और लागत में वृद्धि पर नाराजगी जताई।

Bhajanlal Sharma Diya Kumari

सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दिया कुमारी। फोटो: पत्रिका

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहरी विकास परियोजनाओं में ढिलाई पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हों। वहीं, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी अधिकारियों को नसीहत दी है किसी भी प्रोजेक्ट में देरी नही हो और सभी प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करें।

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में सुगम यातायात, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और सुव्यवस्थित शहरी विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। मानसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को मिशन मोड पर पूरा करने के निर्देश देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि बारिश में आमजन को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने, नियमित मॉनिटरिंग, सफाई मित्रों की भागीदारी और कचरे के समय पर निस्तारण पर जोर दिया। साथ ही जयपुर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अधिक से अधिक चौराहों को सिग्नल फ्री बनाने, अनावश्यक रोड कट बंद करने, अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने और व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सीवरेज और ड्रेनेज परियोजनाओं को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित और स्वच्छ शहरी सुविधाओं के विकास पर बल दिया। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, जेडीए, नगर निगम, पुलिस विभाग और जयपुर जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

इन परियोजनाओं की समीक्षा

बैठक में सालिग्रामपुरा आरओबी, सिविल लाइंस फाटक आरओबी, गोपालपुरा और सांगानेर एलिवेटेड रोड, अरण्य भवन-जगतपुरा रोड, पुरानी चुंगी अंडरपास, राम मंदिर आरओबी, द्रव्यवती एलिवेटेड कॉरिडोर, महल रोड कॉरिडोर और सेक्टर रोड नेटवर्क सहित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने साफ कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट्स में देर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अलाइनमेंट बदलने पर उपमुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को नसीहत दी है कि बजट प्रस्ताव भिजवाते समय लागत का सही आंकलन करे ताकि प्रोजेक्ट में अनावश्यक देरी नही हो। उन्होंने कहा कि आमजन को बजट घोषणाओं का सही लाभ दिलाने के लिए प्रोजेक्ट्स का समय पर पूरा होना जरूरी है। उन्होंने निर्माण भवन सभागार में शनिवार को पीडब्ल्यूडी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट्स के बार-बार अलाइनमेंट बदलने और लागत में वृद्धि पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि अधिकारी प्राथमिक स्तर पर प्रस्ताव बनाते समय ही प्रोजेक्ट की संभावित लागत और अलाइनमेंट का बारीकी से आंकलन कर प्रस्ताव तैयार करें।

इन प्रोजेक्ट्स को जल्द शुरू करने की निर्देश

उन्होंने बयाना बाईपास, बारां-अटरू आरओबी, जैतूपुरा- जयसिंहपुरा, भादरा बाईपास, नसीराबाद-सारवाड़-केकड़ी-देवली सड़क, मेज नदी पर हाई लेवल ब्रिज, सलूम्बर बाईपास सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स निर्माण में देरी के कारणों की समीक्षा कर जल्द चालू करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एनएच, एनएचएआई, सीआरआईएफ, आरएसआरडीसी सहित विभिन्न सड़क एवं अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की ।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें