6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में 14, 15 फरवरी को फिर सर्दी का पलटवार, बीती रात ​3 जिले माउंट आबू से ज्यादा ठंडे

Weather Update: राजस्थान में फरवरी महीने के पहले पखवाड़े में गर्मी तीखे तेवर दिखाने लगी है। हालांकि बीती रात प्रदेश के 3 जिले माउंट आबू से भी ज्यादा ठंडे रहे और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम रिकॉर्ड हुआ।

2 min read
Google source verification
पत्रिका फाइल फोटो
Play video

पत्रिका फाइल फोटो

Weather Update: राजस्थान में फरवरी महीने के पहले पखवाड़े में गर्मी तीखे तेवर दिखाने लगी है। हालांकि बीती रात प्रदेश के 3 जिले माउंट आबू से भी ज्यादा ठंडे रहे और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम रिकॉर्ड हुआ। जबकि पश्चिमी इलाकों में दिन में पारा 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर पूर्वी हवा चलने से फिलहाल प्रदेश में ​रात के तापमान में अगले दो तीन दिन उतार चढ़ाव बना रहेगा और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं 14, 15 फरवरी को प्रदेश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की आशंका है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में सर्दी का पलटवार होने और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है।

पश्चिमी जिलों में दिन में पारा 30 डिग्री पार

बीते 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो प्रदेशभर में सर्वाधिक रहा है। वहीं कुछ अन्य जिलों में भी दिन के तापमान में हो रही बढ़ोतरी से पारा 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच गया है।

दिन में पश्चिमी शुष्क हवा चलने और सापेक्षित आर्द्रता कम रहने से अब ​दिन के मौसम में गर्मी की तल्खी महसूस होने लगी है। माना जा रहा है कि दो तीन दिन में प्रदेश के कई जिलों में सतही गर्म हवा चलने और ​अधिकतम तापमान 30 डिग्री या उससे अधिक दर्ज होने वाला है।

बदलते विंड पैटर्न से सुबह शाम में मौसम सर्द

दिन में फाल्गुनी हवा चलने पर मौसम शुष्क हो रहा है तो सुबह शाम में विंड पैटर्न में बदलाव होने और उत्तर पूर्वी होने से फिलहाल सुबह शाम के वक्त अब भी ठंडक बरकरार है। हालांकि गलनभरी सर्दी का जोर अब कम होने लगा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो तीन दिन न्यूनतम तापमान भी सामान्य या उससे अधिक रहने पर रात में भी सर्दी का असर कम होने की उम्मीद है।

जयपुर में पारे में बढ़ोतरी के संकेत

राजधानी जयपुर में बीते 10 साल के मौसम के आंकड़ों के आकलन के अनुसार फरवरी माह में भी शहर के अधिकतम तापमान में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज हो चुका है। शहर में फरवरी माह में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान होता है। लेकिन बीते 24 घंटे में जयपुर में दिन का 25.1 और रात का तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत तापमान से कम रहने पर सर्द मौसम का अहसास बना हुआ है।

जयपुर में बीते 10 साल में फरवरी माह में तापमान

वर्षअधिकतम तापमान (°C)तिथिन्यूनतम तापमान (°C)तिथिवर्षा (मिमी)तिथिकुल वर्षा
202531.415.02.202510.207.02.202501.618.02.202501.8
202432.019.02.202408.709.02.202422.405.02.202422.4
202334.220.02.202307.901.02.202300.000.0
202231.422.02.202209.105.02.202200.000.0
202134.226.02.202108.901.02.202100.000.0
202031.127.02.202007.809.02.202000.000.0
201931.521.02.201907.703.02.20191.020.02.201901.2
201833.822.02.201810.309.02.201800.000.0
201733.719.02.201708.007.02.201700.000.0
201632.929.02.201606.404.02.20163.918.02.201604.4
सर्वकालिक रिकॉर्ड36.728.02.1953-2.201.02.190557.220.02.1954

बीती रात ये जिले रहे सर्द

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात मैदानी इलाकों में नागौर 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। दौसा 4.7, करौली 4.4, फतेपुर 3.8, अलवर 5.8, सीकर 4.5, वनस्थली 6.3, झुंझुनूं 7.4, चूरू 7.3,और पाली में 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

जबकि प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंटआबू में 9.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार प्रदेश में आगामी दो सप्ताह मौसम शुष्क रहने और दिन व रात के तापमान में आंशिक उतार चढ़ाव होने की संभावना है।