
नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित बैठक में दिया कुमारी। फोटो पत्रिका
Budget 2026-27 : राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने केंद्र से पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना घोषित कर 5000 करोड़ और यमुना जल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजनाओं में शामिल कर 200 करोड़ रुपए का प्रावधान करने की मांग की है।
दिया कुमारी ने नई दिल्ली में शनिवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए आयोजित परामर्श बैठक में ड्राॅप मोर क्राॅप योजना के तहत 900 करोड़ रुपए की मांग की। उन्होंने प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्गों को अधिसूचित करने तथा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के लिए वीजीएफ सहायता मुहैया कराने और अमृत 2.0 मिशन को मार्च 2028 तक बढ़ाने की मांग भी रखी।
दिया कुमारी ने जयपुर में एम्स स्थापना, पीएम-एबीएचआइएम योजना की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, वहीं हैरिटेज टूरिज्म सर्किट एवं हवाई संपर्क विस्तार के लिए बजट प्रावधान करने का आग्रह किया।
बैठक के अंत में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी केंद्रीय बजट देश के समावेशी आर्थिक विकास को गति देगा तथा राजस्थान सरकार विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए केंद्र सरकार के साथ निरंतर सहयोग करती रहेगी।
Updated on:
11 Jan 2026 08:20 am
Published on:
11 Jan 2026 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
