30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, Feb 12, 2024

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर किया जा सकेगा बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण

अल्पसंख्यक मामलात विभाग की ओर से वर्ष 2023-24 के लिए शिक्षण संस्थानों के संस्था प्रधान, संस्था नोडल अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी की प्रोफाइल को अपडेट करने, परिवर्तन करने एवं बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर किया जा सकेगा बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर किया जा सकेगा बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण

अल्पसंख्यक मामलात विभाग की ओर से वर्ष 2023-24 के लिए शिक्षण संस्थानों के संस्था प्रधान, संस्था नोडल अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी की प्रोफाइल को अपडेट करने, परिवर्तन करने एवं बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विभाग की निदेशक नलिनी कठोतिया ने बताया कि प्रोफाइल को अपडेट एवं बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के लिए भारत सरकार द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर 'Change HoI/INO of Institute' एवं 'Change/Verify Scheme DNO' Option को Enable कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिन शिक्षण संस्थानों के संस्था प्रधान, संस्था नोडल अधिकारी का स्थानान्तरण हो गया है या शिक्षण संस्थाओं में अपने संस्थान प्रधान अथवा संस्था नोडल अधिकारी को बदल दिया है अथवा आधार अपडेशन करवा लिया गया है, उन शिक्षण संस्थानों के संस्था प्रधान अथवा संस्था नोडल अधिकारी की प्रोफाईल में अपडेशन या परिवर्तन करवाकर बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण करवाने हेतु अपने जिले के जिला अल्पसंख्यक अधिकारी से सम्पर्क करें। इससे उन्हें भविष्य में परेशानी नहीं आएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें