
NEET 2026 Exam Guidelines(Image-Freepik)
Veterinary Admission in Rajasthan: जयपुर. राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पशु चिकित्सा स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अब विश्वविद्यालय में प्रवेश राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट (आरपीवीटी) के बजाय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) के माध्यम से दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पहले भी कुछ समय तक वेटरनरी पाठ्यक्रम में प्रवेश नीट के माध्यम से ही दिया जाता था, लेकिन पिछले वर्ष सीटें खाली रहने के कारण आरपीवीटी परीक्षा आयोजित कर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया था। अब आगामी सत्र से फिर से नीट-यूजी के आधार पर ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस निर्णय के बाद वर्ष 2026 में वेटरनरी विश्वविद्यालय आरपीवीटी परीक्षा का आयोजन नहीं करेगा। विश्वविद्यालय के सभी संघटक तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों में पशु चिकित्सा स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए नीट (यूजी) परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इससे छात्रों को अलग-अलग परीक्षाएं देने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें तैयारी करने में भी आसानी मिलेगी।
Published on:
11 Mar 2026 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
