29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर, Jan 03, 2026

brutally murdered : दिन-दहाड़़े एसयूवी से उतारकर, बीच रोड युवक की हत्या

बाइक से पहुंचे आरोपियों ने युवक को एसयूवी से उतारा और फिर उस पर चाकू से 10 से 12 वार किए। नेशनल हाईवे में दिन-दहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस अफसरों के होश उड़ा दिए। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

brutally murdered

brutally murdered

नकाबपोश बदमाशों ने भेड़ाघाट के सहजपुर के पास दिया वारदात को अंजाम

brutally murdered : नकाबपोश छह बदमाशों ने शनिवार को दिन-दहाड़े एक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी। बाइक से पहुंचे आरोपियों ने युवक को एसयूवी से उतारा और फिर उस पर चाकू से 10 से 12 वार किए। नेशनल हाईवे में दिन-दहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस अफसरों के होश उड़ा दिए। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

brutally murdered : उज्जैन जाने के लिए निकला था

पुलिस ने बताया कि पाटन ग्राम भुआरा​ निवासी महेश साहू का बेटा अ​भिषेक साहू उर्फ महेन्द्र (28) पहले मेडिकल स्टोर की दुकान में काम करता था। इसके बाद वह ग्रामीणो का इलाज करने लगा था। शुक्रवार को उसने दोस्तो के साथ उज्जैन जाने की बात पिता से कही। इसके बाद वह अपनी एसयूवी एमपी 04 टीबी 0383 से घर से निकला। लेकिन उसकी गाड़ी भेड़ाघाट के सहजपुर फ्लाईओवर के नीचे एसयूवी खराब हो गई। अ​भिषेक ने मैकेनिक को बुलाया। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे मैकेनिक पहुंचे एसयूवी का सेल्फ खोला और उसे अपने साथ सुधार कार्य के लिए ले गए। पिता से फोन पर बात करने के बाद अ​भिषेक एसयूवी में ही सो गया।

brutally murdered : बाइक से पहुंचे, एसयूवी से उतारा, हमला

लगभग पौने एक बजे दो बाइकों में छह नकाबपोश आरोपी वहां पहुंचे। एसयूवी का दरवाजा खुला था। उन्होने अ​भिषेक को एसयूवी से उतारने का प्रयास किया। अ​भिषेक ने बचने का प्रयास किया, तो आरोपी एसयूवी में घुस गए। उसे धक्का देकर उतरा, इसके बाद उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। गंभीर चोटें आने के कारण अ​भिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले।

brutally murdered : फिंगर प्रिंट, डॉग स्क्वाड, एफएसएल पहुंची

सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एफएसएल, फिंगर प्रिंट की टीम और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया। सीन ऑफ क्राइम से अहम साक्ष्य जुटाए। इधर पुलिस की टीमें आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

brutally murdered : सीसीटीवी फुटेज मिले है। इसमें छह बदमाश नजर आ रहे है। सभी के चेहरे ढ़के हुए है। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • अंजुल अयंक मिश्रा, सीएसपी, भेड़ाघाट
कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें