जबलपुर, May 23, 2026

Survey regarding the launch of direct flights from Bhopal Airport to Dubai- demo pic
Indigo Flight- जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय अफरा- तफरा मच गई जब यहां एक विमान की इमरजेंसी लेंडिंग हुई। अहमदाबाद से उड़ान भरकर रांची जा रहा विमान यहां अचानक उतरा। कुछ देर के लिए किसी को कुछ नहीं सूझा। बाद में मालूम चला कि विमान में सवार एक यात्री की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके इलाज के लिए इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इंडिगो की यह फ़्लाइट उस समय डुमना एयरपोर्ट के उपर से ही गुजर रही थी। लिहाजा पायलट ने एयरपोर्ट एटीसी से संपर्क कर यहां विमान उतार लिया। बीमार यात्री को तुरंत अस्पताल भेजा गया हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका। पश्चिम बंगाल के इस यात्री की मौत हो गई। इस बीच विमान करीब एक घंटे तक जबलपुर एयरपोर्ट पर ही खड़ा रहा। बाद में रांची के लिए रवाना हुआ।
डुमना एयरपोर्ट पर विमान की दोपहर 1.01 बजे इमरजेंसी लैंडिंग
अहमदाबाद से रांची जा रही इंडिगो की फ़्लाइट को शुक्रवार को आपात स्थिति में जबलपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में सवार एक युवक की तबीयत बिगड़ गई थी। इस पर डुमना एयरपोर्ट पर विमान की दोपहर 1.01 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्री को एयरपोर्ट से एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पश्चिम बंगाल के यात्री सुदीप गौनिश की विमान यात्रा के दौरान तबियत खराब हो गई थी। फ़्लाइट के पायलट ने उनके इलाज के लिए जबलपुर एयरपोर्ट पर विमान को उतारा। यहां आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाकर सुदीप को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। सुदीप 29 साल के थे। इस बीच इमरजेंसी लैंडिंग से करीब 50 मिनिट तक विमान जबलपुर में ही खड़ा रहा। इसके बाद रांची के लिए उड़ान भरी।
एयरपोर्ट अधिकारियोें के अनुसार शुक्रवार को इंडिगो की फ़्लाइट सुबह 11 बजकर 15 मिनिट पर अहमदाबाद से रांची के लिए रवाना हुई थी। इसे दोपहर 1 बजकर 25 मिनिट पर लैंड होनी थी। फ्लाइट में यात्रा कर रहे सुदीप गौनिश की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनके सहयात्रियों ने क्रू मेम्बर्स को यह बात बताई और तुरंत इलाज की गुजारिश की। ऐसे में पायलट एटीसी से संपर्क कर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर विमान उतार लिया। सुदीप और उनके साथी को उतारा, उनका सामान निकाला और तुरंत एक निजी अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में सुदीप की मौत हो जाने की बात सामने आई।
संबंधित विषय:
Published on: 23 May 2026 08:28 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।