30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर, Aug 08, 2024

Municipal Corporation: 2 महीने से नहीं मिला वेतन, नगर निगम आउटसोर्स कर्मियों ने की हड़ताल

Municipal Corporation: 2 महीने से नहीं मिला वेतन, नगर निगम आउटसोर्स कर्मियों ने की हड़ताल, वेतन मिलने के आश्वासन पर आउटसोर्स कर्मियों ने खत्म की हड़ताल

Municipal Corporation

Municipal Corporation

Municipal Corporation: दो महीने से वेतन नहीं मिलने को लेकर हड़ताल कर रहे नगर निगम के प्रकाश विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी शीघ्र वेतन का भुगतान कराने के आश्वासन के बाद काम पर वापस लौट आए।

Municipal Corporation: वेतन मिलने के आश्वासन पर आउटसोर्स कर्मियों ने खत्म की हड़ताल

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू व निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने आश्वासन दिया कि ठेकेदार से उनके वेतन का भुगतान शीघ्र करा दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारी काम पर वापस लौट गए। इससे पहले कर्मचारियों ने वेतन भुगतान नहीं होने को लेकर नगर निगम मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले अजाक्स संघ के अध्यक्ष अमित मेहरा व अन्य कर्मचारी संगठनों ने नेताओं ने मामले को लेकर महापौर व निगम अध्यक्ष से चर्चा की।

Municipal Corporation: कांग्रेस पार्षद दल ने निगमायुक्त से की चर्चा

आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन भुगतान लंबित होने से उन्हें हो रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव से चर्चा की। बताया कि आउट सोर्स कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कर्मचारियों के लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान करने क मांग की। इस दौरान पार्षद हर्षित यादव, अख्तर अंसारी व अन्य पार्षद मौजूद थे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें