
rain alert in next 72 hours in mp (फोटो सोर्स- पत्रिका)
MP Weather: मौसम में बदलाव का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ की आहट से दिन में ठंड से कुछ राहत मिली है। लेकिन, रात में कड़ाके की ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में 16 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी होने व ठंड कम होने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले 72 घंटे बाद महाकौशल अंचल में बारिश का अनुमान है।
हालांकि, आने वाले तीन दिन में जबलपुर सम्भाग के सभी जिलों मौसम शुष्क रह सकता है। सुबह शाम हल्का कोहरा छाए रहने और बर्फीली हवा के कारण कड़ाके की ठंड रहने के आसार है।
हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अगले 72 घंटे बाद जबलपुर सम्भाग के जिलों सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में दिख सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर महाकौशल अंचल में बारिश(rain alert) का अनुमान है।
शुक्रवार को धूप काफी चटक थी। इससे दिन का अधिकतम तापमान 24.6 से बढ़कर 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। सर्द हवा से रात का न्यूनतम तापमान 9.8 से गिरकर 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। हवा में नमी 85 फीसदी दर्ज की गई।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जबलपुर सहित सम्भाग के कई जिलों में मकर संक्रांति के बाद बादल और बारिश वाला मौसम बन सकता है। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर में जनवरी 1919 में आठ इंच बारिश हुई थी।
Published on:
17 Jan 2026 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
