1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर में चौथे फ्लोर से कूदा फिजियोथेरेपिस्ट, हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस

MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में फिजियोथेरेपिस्ट की चौथे मंजिल से गिरने से मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
jabalpur news

MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में फिजियोथेरेपिस्ट की चौथे फ्लोर से गिरने से मौत हो गई है। यह पूरा मामला शहर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर स्थित यश हाइट अपार्टमेंट का बताया जा रहा है। जहां जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 29 वर्षीय डॉ भानु मोहर निवासी दतिया के रूप में हुई है। वह बतौर फिजियोथेरेपिस्ट प्रैक्टिस कर रहा था। हालांकि, मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है।

6 महीने से किराए के फ्लैट में रह रहा था भानु

पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ की गई तो जानकारी सामने आई कि वह यश हाइट्स नाम की बिल्डिंग में अकेला रह रहा था। उसके रूम को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर अपडेट की जा रही है....

Story Loader