29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर, Feb 01, 2026

जबलपुर: बरगी की मुख्य नहर टूटने से मचा हड़कंप, दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा- देखें वीडियो

जबलपुर। बरगी परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत सगड़ा-झपनी के पास आज एक बड़ा हादसा हो गया। रीवा तक जाने वाली बरगी बांध की दाईं तट मुख्य नहर रविवार को अचानक फूट गई, जिससे आसपास के खेतों और रिहायशी इलाकों में तेजी से पानी भरने लगा है। नहर के टूटते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और […]

टेल क्षेत्र में नहरें क्षतिग्रस्त, कैसे पहुंचेगा पानी

लबान माइनर की क्षतिग्रस्त दीवार

जबलपुर। बरगी परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत सगड़ा-झपनी के पास आज एक बड़ा हादसा हो गया। रीवा तक जाने वाली बरगी बांध की दाईं तट मुख्य नहर रविवार को अचानक फूट गई, जिससे आसपास के खेतों और रिहायशी इलाकों में तेजी से पानी भरने लगा है। नहर के टूटते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है।

जर्जर दीवार और पानी का भारी दबाव

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहर में पानी का दबाव अत्यधिक था। सुबह अचानक नहर की दीवार ढह गई और देखते ही देखते पानी निचले इलाकों की ओर बहने लगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नहर लंबे समय से जर्जर थी और बार-बार शिकायत के बावजूद सिंचाई विभाग ने इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया। इस लापरवाही के कारण अब किसानों की सैकड़ों एकड़ खड़ी फसल जलमग्न हो गई है।

प्रशासनिक रेस्क्यू और ग्रामीणों का आक्रोश

सूचना मिलते ही प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारी जेसीबी व अन्य मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे। नहर के टूटे हिस्से को पाटने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज है कि बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।

प्रमुख चिंताएं

  • दर्जनों गांवों में पानी घुसने का खतरा।
  • निचले इलाकों के ग्रामीणों का पलायन शुरू।
  • फसलों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका।

प्रशासन ने निकासी बंद कर शुरू किया फसलों का सर्वे

नहर टूटने से भारी मात्रा में पानी आसपास के खेतों और नरई नाला क्षेत्र में भर गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और बांध से पानी की निकासी को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

प्रशासनिक मुस्तैदी और राहत कार्य

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम अभिषेक सिंह और कार्यपालन यंत्री ने स्थिति का जायजा लिया। खेतों में भरे पानी को निकालने के लिए नहर के आगे के सभी गेट खोल दिए गए हैं, ताकि जलभराव कम हो सके। अधिकारियों के अनुसार, नहर का अतिरिक्त पानी नरई नाला के माध्यम से नदी में विसर्जित किया जा रहा है।

किसानों के नुकसान की होगी भरपाई

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के सख्त निर्देशों के बाद, राजस्व विभाग ने प्रभावित फसलों के नुकसान का सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। एसडीएम ने किसानों को आश्वस्त किया है कि नुकसान का सटीक आकलन कर जल्द रिपोर्ट तैयार की जाएगी। प्रभावित किसानों को शासन के नियमानुसार राहत राशि प्रदान की जाएगी। फिलहाल, विभाग नहर की मरम्मत और पानी के बहाव को नियंत्रित करने में जुटा है ताकि किसानों को और अधिक क्षति न हो।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें