Minor Rape
Minor Rape : जबलपुर में गत दिवस हैवानियत के ऐसे मामले आए जो इंसानियत को शर्मसार करने के साथ ही बच्चों में संस्कारों की अपेक्षा कुसंस्कारों के रोपण पर चिंता और चिंतन करने के लिए मजबूर कर दिया है. जहां एक अबोध माने जाने वाले 13 साल के बच्चे ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, वहीं एक युवती का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला भी सामने आया है. हालांकि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर मेें मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। घर की परछी में सो रही युवती का दो युवकों ने अपहरण कर खेत में ले जाकर गैंगरेप किया। विरोध करने पर मारपीट की। उसे चेहरे पर चोटें आई हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
घटना 19 अक्टूबर की रात की है। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय युवती परछी के नीचे सो रही थी, तभी पवन भूमिया और राजेंद्र भूमिया वहां पहुंचे। राजेंद्र ने युवती का मुंह दबाया और पवन ने पैर पकड़ लिया। वे उसे खेत में ले गए। युवती ने मदद के लिए आवाज लगाई तो एक आरोपी ने उसका गला दबाकर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान बाइक आने की आवाज सुनकर आरोपी भाग गए।
युवती जैसे-तैसे घर पहुंची। सोमवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी दी। वे युवती को लेकर थाने गए और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
चार वर्षीय मासूम बालिका से हैवानियत का मामला सामने आया है। हैवानियत करने वाला 13 साल का बालक है। बालिका के प्रायवेट पार्ट्स में दर्द होने पर मां ने कारण पूछा तो इसका राज खुला। मंगलवार रात गढ़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
Minor Rape : घटना छह अक्टूबर की है। पुलिस ने बताया कि चार वर्षीय बालिका पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय बालक के घर खेलने गई थी। कुछ दिन बाद प्रायवेट पार्ट में दर्द होने पर बालिका ने मां को घटना की जानकारी दी। उसे अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे भर्ती कर लिया गया। इलाज के बावजूद हालत में सुधार नहीं होने पर बालिका की मां ने मंगलवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Published on:
23 Oct 2025 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग