30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर, Jan 31, 2025

fashion trends 2025 : फरवरी से स्टार्ट हो रहा स्प्रिंग फैशन, फ्लॉवर प्रिंट ड्रेसेज से निखरेगा वासंती लुक

स्प्रिंग सीजन शुरू होते ही फैशन और स्टाइल भी गर्ल्स के बीच हिट होने लगता है।

fashion trends 2025 : फैशन वर्ल्ड में फरवरी से स्प्रिंग सीजन की शुरुआत हो जाती है। वहीं 2 फरवरी से वासंत पंचमी की शुरुआत से सिटी में फैशन के रंग भी बदलने के लिए तैयार है। स्प्रिंग सीजन शुरू होते ही फैशन और स्टाइल भी गर्ल्स के बीच हिट होने लगता है। ऐसे में लेटेस्ट ट्रेंड और फैशन से अपडेट करने के लिए सिटी फैशन डिजाइनर्स भी तरह-तरह के इनोवेशन कर रहे हैं। सिटी में स्प्रिंग फैशन थीम पर ड्रेसेज तैयार हो रहे हैं। फ्लॉवर प्रिंट्स और सिलेक्टेड कलर्स का यूज करके पैटर्न खास बनाया जा रहा है।

fashion trends 2025 : यलो एंड वाइट का कॉम्बीनेशन

बुटिक्स में फैशन डिजाइनर्स यलो और वाइट कलर के कॉम्बीनेशन पर बेस्ड न्यू कलेक्शन तैयार कर रही हैं। स्प्रिंग सीजन में यलो आमतौर पर सबकी पसंद में ही शामिल होता है। इसमें इनोवेशन करते हुए ब्लैक और वाइट के कॉम्बीनेशन के साथ नए ड्रेसेज रेडी किए जा रहे हैं। इनमें कुछ यलों को शो करने वाले गोल्डन शेड्स भी ड्रेसेज को अट्रैक्टिव लुक दे रहे हैं।

fashion trends 2025 : सिटी में सेलिब्रेटीज से इंस्पायर कलेक्शन

फैशन डिजाइनर्स का कहना है कि कोई भी ड्रेस को पर्चेज करने के पहले लोग ऑनलाइन सेलिब्रेटीज कॉर्नर्स को सर्च करना पसंद करते हैं। ऐसे में कुछ इस तरह ड्रेसेज शहर में ही तैयार करने होते हैं, जिससे उनकी हर डिमांड पूरी की जा सके। वहीं उन्हें वैरायटीज कलेक्शन मिल सके।

fashion trends 2025 : शिफॉन और जॉजर्ट फैब्रिक पसंदीदा

स्प्रिंग सीजन के डे्रसेस को तैयार करने के लिए लाइट वेट फैब्रिक को सिटी फैशन डिजाइनर्स पसंद कर रहे हैं। इसके लिए शिफॉन के साथ जॉजर्ट फैब्रिक को चुन रहे हैं। डिजाइनर्स का कहना है कि विंटर में वूलन कपड़ों के बाद उन्हें लाइटवेट ड्रेसेज काफी अच्छे लगते हैं, इसलिए शिफॉन और जॉजर्ट में इंडियन के साथ इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स रेडी किए जा रहे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें