Indore aerodrome truck accident (फोटो सोर्स : पत्रिका)
Indore Truck Accident:इंदौर एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुए भयावह ट्रक एक्सीडेंट में गंभीर घायल बारहवीं की छात्रा लंबे उपचार के बाद मुंबई से इंदौर लौट आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने इस मौके पर खुद संस्कृति से रात 11 बडे वीडियो कॉन्फ्रेंस से बात की। संस्कृति के चेहरे पर मुस्कान देख मुख्यमंत्री कहने लगे कि आपकी मुस्कान से तो हमारी दीपावली आज ही मन गई।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ बातचीत में संस्कृति ने सीए बनने की इच्छा जताई। छात्रा की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने इंदौर प्रवास के दौरान मिलने आने की बात भी कही। बेटी के ठीक होने पर परिवार ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा।
शुक्रवार को संस्कृति (17) पिता अशोक वर्मा के संगम नगर स्थित निवास पर खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। कलेक्टर शिवम वर्मा भी इस मौके पर मिलने आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वस्थ घर लौटने पर बधाई दी। बातचीत में कहा कि पढ़ाई जारी रखो, सरकार सभी प्रकार की मदद करेगी। समय खराब था पर संकट अब टल गया है। जानकारी के अनुसार मप्र सरकार ने इलाज में करीब 30 लाख रुपए खर्च किए है।
Published on:
18 Oct 2025 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग